यात्रा

Travel Tips: यात्रा को बनाएं स्मार्ट और यादगार, युवा ट्रैवलर्स के लिए जरूरी बातें

Smart Travel Tips: यात्रा करना जीवन का एक बेहतरीन अनुभव होता है लेकिन यात्रा के दौरान स्मार्ट और सावधान रहना भी बेहद जरूरी है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे कुछ बेहद जरूरी और स्मार्ट ट्रैवल टिप्स जो युवा यात्रियों (Young Travellers) के बेहद काम आ सकती हैं।

Image

Smart Travel Tips (photo: canva)

Youth Travel Safety Tips: अगर आप युवा हैं और दुनिया को अपनी नजरों से देखना चाहते हैं तो फिर यात्रा करना बेहतरीन विकल्प है। ज्यादातर युवा आज के टाइम में ट्रैवल करना बेहद पसंद भी कर रहे हैं। लेकिन, सिर्फ सोशल मीडिया के प्रभाव में आकर आनन-फानन में ट्रैवल करना आपके सफर का मजा किरकिरा कर सकता है। युवा यात्रियों के लिए यहां स्मार्ट ट्रैवल टिप्स दी गई हैं जो आपके बेहद काम आ सकती हैं।

टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल करें: लंबी ट्रिप पर जाएं शॉर्ट ट्रिप पर बैकअप पावर बैंक और चार्जर साथ रखने की आदत डालें। इसके अलावा गूगल मैप्स, ट्रैवल ऐप्स, ट्रांसलेटर को डाउनलोड कर लें। पासपोर्ट, टिकट्स, आईडी जैसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स की डिजिटल कॉपी गूगल ड्राइव या ईमेल में सेव रखें।

रिसर्च और प्लानिंग करें: रिसर्च और प्लानिंग करना बेहद जरूरी है। जहां जा रहे हैं, वहां के मौसम, संस्कृति और कानून के बारे में अच्छे से जान लें और बजट के अनुसार ही होटल/होस्टल की बुकिंग करें। ट्रैवल इन्श्योरेंस ज़रूर लें।

पैसों की सुरक्षा: अगर आप इंटरनेशनल ट्रिप कर रहे हैं तो लोकल करंसी की जानकारी लें और एक्सचेंज रेट जान लें। डिजिटल पेमेंट ऑप्शन जैसे- UPI, कार्ड आदि के अलावा साथ में कैश भी कैरी करें। सारे पैसे एक जगह ना रखकर अलग-अलग जगह रखें।

स्मार्ट पैकिंग करें: स्मार्ट पैकिंग करना बेहद जरूरी है। साथ में सिर्फ वही सामान रखें जिसकी जरूरत हो। मल्टी-यूज कपड़े और सामान ही रखें। एक छोटा फर्स्ट-एड किट जरूर रखें। ई-बैग टैग लगाना ना भूलें

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article