Beautiful Indian Places: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटक भारत में कुछ ऐसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं जहां जाकर आपको विदेशों वाली फीलिंग आ जाएगी। इन जगहों को देखकर आपको ऐसा लगेगा कि मानो आप विदेश में ही आ गए हों। इन जगहों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इन जगहों को देखने के बाद शायद ही आपको यकीन होगा कि भारत में ही ये जगहें मौजूद हैं। चलिए इन जगहों के बारे में डिटेल में जानते हैं।
गुलमर्ग और स्विट्जरलैंड: स्विट्जरलैंड की वाइब लेने के लिए आपको गुलमर्ग का रुख करना चाहिए। दोनों ही स्थान बर्फ से ढके पहाड़ों, हरे-भरे चरागाहों और खूबसूरत घाटियों के लिए फेमस हैं। गुलमर्ग को भारत का स्विट्ज़रलैंड भी कहा जाता है। स्कीइंग और अन्य एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी आप गुलमर्ग का रुख कर सकते हैं।
औली और अलास्का: अलास्का वाली वाइब लेने के लिए आपको औली का रुख करना चाहिए। बर्फ से ढके पहाड़ और सुंदर हरी घाटियां आपका दिल जीत लेंगी। अलास्का की ही तरह ये भी जगह वाइल्डलाइफ के लिए फेमस है।
चित्रकूट फॉल्स और नियाग्रा फॉल्स: अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित नियाग्रा फॉल्स की फील के लिए आप नियाग्रा फॉल्स की यात्रा कर सकते हैं। दोनों फॉल्स अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए पर्यटकों का ध्यान खींचते हैं। मौजूदा समय में चित्रकूट फॉल्स स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन के रूप में सामने आई है।
मुन्नार और मलेशिया: मलेशिया की वाइब लेने के लिए आप मुन्नार का रुख कर सकते हैं। मुन्नार में स्थित हरी-भरी पहाड़ियां, चाय के बागान और घने जंगल आपको मलेशिया की याद दिला देंगे। मुन्नार बिल्कुल मलेशिया के कैमरून हाइलैंड्स जैसा प्रतीत होता है।
