यात्रा

IRCTC Tour Package: मार्च में साथी के साथ घूम आएं विदेश, ना के बराबर होगा खर्चा, जानें डिटेल्स

IRCTC Tour Package 2025: मार्च के महीने में अगर आप विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आईआरसीटीसी ने बेहद आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। ये पैकेज कपल के लिए भी बेहद लाभकारी रहने वाला है। इस पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाओं जैसे बुकिंग और रहने खाने की व्यवस्था पर एक नजर डालते हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने Divine Nepal with Muktinath Ex Bengaluru नाम से नया और बेहद आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। नेपाल देश को दुनिया के सबसे शानदार खूबसूरत देशों में से एक में गिना जाता है। यह छोटा सा दक्षिण एशियाई देश दुनिया के सबसे ऊंचे बर्फीले पहाड़ों, जीवंत संस्कृतियों, धर्मों, प्राचीन इतिहास और भाषाओं वाले जातीय समूहों का घर है। विशाल बर्फ से ढके पहाड़ इसे घूमने-फिरने वालों के लिए स्वर्ग बनाते हैं। हिमालय की कुल लंबाई का लगभग एक तिहाई और दुनिया की आठ सबसे ऊंची चोटियां नेपाल में ही स्थित हैं। भगवान बुद्ध का जन्म स्थान, पवित्र हिंदू स्थल, सुंदर मंदिर, स्तूप नेपाल में देखने के लिए बहुत कुछ है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 27 मार्च 2025 को 12.30 बजे केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, बेंगलुरु में आपको रिपोर्ट करना होगा। आईआरसीटीसी प्रतिनिधि द्वारा आगे का पूरा प्रोसेस वहां आपको डिटेल में समझाया जाएगा। फ्लाइट नंबर RA 226 द्वारा बेंगलुरु से 16.00 बजे प्रस्थान और19.15 बजे काठमांडू में आपके आगमन से यात्रा की शुरुआत हो जाएगी।

शानदार स्टार होटल में आपके रुकने का इंतजाम कर दिया गया है। ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा। यात्रियों के लिए यात्रा बीमा इस पैकेज में शामिल है। अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड यात्रा के दौरान आपकी मदद के लिए उपलब्ध रहेगा।

अगर आप साथी के साथ यानि डबल शेयरिंग में जाना चाहते हैं तो प्रति व्यक्ति खर्चा 65,500 ट्रिपल शेयरिंग में किराया 64,150 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 63,550 है वहीं अगर आप सोलो ट्रिप करना चाहते हैं तो फिर आपको 67,800 रुपए देने होंगे। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हो इसका कोड SBO13 है। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 9003140699/8595931290 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article