यात्रा

Beach Destinations in India: इस जगह पर हैं गोवा जैसे सुंदर बीच, सस्ते में कर सकते हैं टूर प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2023, 11:42 AM IST

Beach Destinations in India: अब गोवा, अंडमान या केरल नहीं ओडिशा के पुरी शहर में अपनी बीच हॉलिडे प्लान करें। यहां आप कम खर्च में आप शानदार छुट्टियों का मजा ले पाएंगे। देखें पुरी में कौन से बीच हैं और ये पर्यटकों के बीच क्यों प्रसिद्ध हैं।

Image

Best Beaches Near Noida For Summer

Beach Destinations in India: दिल्ली-एनसीआर की चिलचिलाती गर्मियों से बचने और राहत पाने के लिए आपको गोवा, केरल या अंडमान जाने की जरूरत नहीं। बल्कि आप समुद्र का मजा लेने के लिए पुरी जा सकते हैं। बता दें, ये जगह धार्मिक स्थल होने के साथ खूबसूरत बीचेज के लिए भी काफी मशहूर है। अगर आप दोस्‍तों के साथ बीच हॉलीडे प्लान कर रहे हैं तो काम खर्च और नजदीक में ही पुरी के पास वाले बीचेज एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां देखिए पुरी की ये खूबसूरत बीचेज के बारे में।

Puri Swargdwar Beach In Hindi

स्वर्गद्वार बीच बहुत ही फेमस बीच है, जिसे पुरी की धड़कन कहा जाता है। अगर आप इस जलती-चुभती गर्मियों से कहीं दूर और समुद्र की लहरे लेना चाहते हैं तो आप पुरी में स्थित इस बीच को एक्सप्लोर कर सकते हैं। ये नोएडा से 1680 किमी दूर ओडिशा राज्य में है। यहां शाम के समय समुद्र के किनारे टहल सकते हैं। इसके अलावा, चाय-स्‍नैक्‍स के साथ आप इस सुहावनी शाम का आनंद ले सकते हैं।

Puri Baleshwar Beach In Hindi

अगर आपके पास टाइम कम है और आप बीच भी घूमना चाहते हैं तो आपके लिए सबसे बेस्ट है- पुरी का बालेश्‍वर बीच। यहां पहुंचने में तो बहुत ज्यादा खर्च होंगे और न ही समय की बरबादी होगी। कम समय में गोवा जैसा मजा आपको केवल यहीं मिल सकता है। दरअसल, बालेश्‍वर बीच उड़ीसा के कम भीड़ वाले बीचेस में से एक है, जो दिखने में काफी सुंदर है। आपको यहां सैर करने में खूब मजा आने वाला है।

Puri Golden Beach In Hindi

शहर के शोरगुल से दूर पुरी का गोल्डन बीच एक बहुत पुराना बीच है। आप यहां लजीज सी फूड के साथ समुद्री लहरों का आनंद ले सकते हैं। यह सबसे साफ और सुरक्षित समुद्र तटों में से एक और बेहद मशहूर बीच है। इतना ही नहीं, इस बीच को हिंदू धर्म में भी बहुत पवित्र माना जाता है। गोल्डन बीच पर हर साल पुरी बीच महोत्सव का आयोजन भी होता है, जहां रेत कालकारी खूब देखने को मिलती है।

Ramachandi Beach In Hindi

पुरी में रामाचंडी एक खूबसूरत बीच है जो बंगाल की खाड़ी और कुशभद्रा नदी के संगम पर स्थित है। यह बीच खास तौर पर पिकनिक मनाने वाले कॉलेज स्टूडेंट या यंग कपल्‍स के लिए काफी पॉपुलर है। रामाचंडी बीच का दृश्य देखने लायक है। चांदी की रेत, साफ नीला पानी और ऊंचे खजूर के पेड़ों की कतार का दृश्य बेहद मनमोहक है। इस बीच से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा तो गजब का होता है। फेस्टिवल के टाइम आप यहां सर्फिंग और नौकायन जैसी कई वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article