countries to visit in a day: देश की राजधानी का एरिया करीब 1484 वर्ग किलोमीटर है। लेकिन दुनिया के कुछ देश दिल्ली शहर से भी छोटे हैं और छोटे होने के बावजूद भी इन देशों की सांस्कृतिक विरासत में कोई कमी नहीं है। इसलिए इन देशों में भी काफी पर्यटक जाते हैं। आइए जानते हैं इनके नाम।
वेटिकन सिटी: इटली के रोम शहर में बसा ये देश एक स्वतंत्र इलाका है। ये दुनिया का सबसे छोटा देश है। यहां पोप का शासन चलता है, जो कैथोलिक चर्च हेड हैं। इस देश का एरिया करीब 0.49 वर्ग किलोमीटर है। यहां का इतिहास और संस्कृति बहुत समृद्ध है।
मोनैको: पश्चिमी यूरोप में बसा ये देश अपनी चकाचौंध से भरी लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। मोनैको का एरिया 2.08 वर्ग किलोमीटर है। इस छोटे से देश में दुनिया भर से लोग यहां की विलासिता का मजा लेने के लिए आते हैं।
नाउरू: ओशेनिया क्षेत्र में बसे माइक्रोनेशिया का ये छोटा सा आइलैंड देश है। जो अपने सफेद रेत वाले समुद्री तटों के लिए जाना जाता है। इस देश का एरिया करीब 21 वर्ग किलोमीटर है। अपने सुंदर बीचों की वजह से ये फोटोग्राफर के लिए स्वर्ग है।
तुवालू: प्रशांत महासागर में बसा तुवालू नौ छोटे आइलैंड का समूह है। ये देश अपने मूंगे की चट्टानों और लगूनों की वजह से जाना जाता है। इसका क्षेत्रफल करीब 26 वर्ग किलोमीटर है।
सैन मैरिनो: इटली के बीच बसे सैन मरीनों का एरिया करीब 61 वर्ग किलोमीटर है। ये इक स्वतंत्र देश है। कई ऐतिहासिक जगहों और म्यूजियम से भरा ये देश हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है।
