टी20 विश्व कप के नौवें संस्करण का आयोजन वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में हो रहा है। पहली बार टी20 विश्व कप में 20 टीमें शिरकत कर रही हैं। मेजबान वेस्टइंडीज और अमेरिका के भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, ओमान, अफगानिस्तान, कनाडा, आयरलैंड, नमीबिया, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा की टीमें भाग ले रही हैं। 2 जून को टूर्नामेंट का आगाज अमेरिका और कनाडा की टीमों के बीच भिड़ंत के साथ होगा। टूर्नामेंट में कुल 54 मैच खेले जाएंगे। 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। जिसमें से 2-2 टीमें सुपर 8 राउंड में पहुंचेंगी। जिनके बीच भिड़ंत के बाद चार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों का फैसला होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 29 जून को ब्रिजटाउन में खेला जाएगा।