क्रिकेट

Women's T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर फाइनल में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के महिला टी20 विश्व कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में 8 विकेट से मात देकर लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश कर लिया।

Image

दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम (साभार T20 World Cup)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • लगातार दूसरी बार महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा द. अफ्रीका
  • ऑस्ट्रेलिया को पहले सेमीफाइनल में 8 विकेट से रौंदा
  • 17.2 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने हासिल किया 135 रन का लक्ष्य

दुबई: लॉरा वोलवर्ट की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम ने 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को मात देकर 8 विकेट से मात देकर लगातार दूसरी बार महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम के सामने जीत के लिए 135 रन का लक्ष्य रखा था जिसे दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 17.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। एनिक बॉश ने 48 गेंद में नाबाद 74 रन की पारी खेलकर दक्षिण अफ्रीकी टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की। इस मैच में हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का टी20 विश्व कप में चल रहा लगातार जीत का सिलसिला भी थम गया।

वुलवर्ट और बॉश की जोड़ी ने दिलाई जीत

जीत के लिए 135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को कप्तान लौरा वुलवर्ट और तैज़मिन ब्रिट्स ने सधी हुई शुरुआत दिलाई लेकिन 25 के स्कोर पर ब्रिट्स को सदरलैंड ने बोर्ड करके ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई। लेकिन इसके बाद वुलवर्ट और एनिक बॉश ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और टीम को और किसी नुकसान के बगैर 100 रन के पार 12.4 ओवर में पहुंचा दिया। इसके बाद बॉश ने 31 गेंद में अपना अर्धशतक 5 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा किया।

वुलवर्ट अर्धशतक से चूकीं

15वें ओवर की आखिरी गेंद पर 121 के स्कोर पर कप्तान वुलवर्ट को भी सदरलैंड ने ताहिला मैक्ग्रा के हाथों कैच कराकर टीम को दूसरी सफलता दिलाई लेकिन तबतक मैच ऑस्ट्रेलिया के हाथ से निकल चुका था। अंत में बॉश और क्लोय टायरॉन ने मिलकर 17.2 ओवर में टीम को जीत दिलाकर फाइनल में पहुंचा दिया। बॉश 48 गेंद में 74 और टायरॉन 1 रन बनाकर नाबाद रहीं।

बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाया ऑस्ट्रेलिया

नियमित कप्तान एलिसा हीली के बगैर खेल रही छह बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 134 रन का स्कोर खड़ा किया। दक्षिण अफ्रीका ने कसी गेंदबाजी की जिसमें अयाबोंगा खाका ने दो जबकि मारिजाने काप और नोंकुलुलेको म्लाबा ने एक एक विकेट झटका। ऑस्ट्रेलिया के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी 44 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। एलिस पैरी ने 31 और कप्तान ताहिला मैकग्रा ने 27 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे सफल गेंदबाज अयाबोंगा खाका रहीं उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं एक-एक सफलता मारिजान काप और नोनकुलुलेको मियाबा को 1-1 विकेट मिला।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article