क्रिकेट

भारत से हार के बाद टूट गया था ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, संन्यास का बना लिया था प्लान

Matthew Wade Retirement: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी मैथ्यू वेड ने हाल ही में संन्यास का ऐलान कर दिया है। इसके बाद उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है। वेड के मुताबिक भारत के खिलाफ खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मैच में हार के बाद ही उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया है।

Image

मैथ्यू वेड (फोटो- X)

Matthew Wade Retirement: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने खुलासा किया है कि इस साल की शुरुआत में टी20 विश्व कप में उनकी टीम की भारत से हार के बाद पहली बार उनके मन में संन्यास लेने का विचार आया था।भारत ने सेंट लूसिया में खेले गए सुपर आठ के इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा की 41 गेंद पर 92 रन की पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया था। भारत ने इस मैच में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बनाई और आखिर में वह चैंपियन बनने में सफल रहा।

हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले वेड ने क्रिकेट.कॉम.एयू से कहा,‘‘भारत से हार के बाद शायद यह (संन्यास के बारे में विचार) मेरे मन में बैठ गया। तब मैंने सोचा कि यह मेरे क्रिकेट करियर का अंत है। वह वास्तव में भावनात्मक क्षण था।’’टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आमतौर पर निचले क्रम में बल्लेबाजी करने वाले वेड ने कहा कि विकेटकीपर के रूप में जोश इंगलिस के टीम में आने से वह अपने इस फैसले के प्रति अधिक दृढ़ हो गए थे।

ये जोश इंगलिश के आने का सही समय

मैथ्यू वेड ने आगे कहा कि 'यह जोश इंग्लिश के लिए टीम में जगह बनाने का सही मौका था। हम सभी जानते हैं कि पिछले कुछ महीनो में उसने कितना अच्छा प्रदर्शन किया है। वह निश्चित तौर पर टीम में जगह बनाने के लिए तैयार था। वह ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी कर सकता है और टीम को उसी की तरह के खिलाड़ी की जरूरत थी।'

(भाषा)

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article