न विराट न धोनी T20I में केवल रोहित शर्मा कर पाएं हैं ये कारनामा

जब भी टीम इंडिया के सफल कप्तानों की बात होगी उसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी का नाम सम्मानपूर्वक लिया जाएगा। ये तीनों कप्तान ऐसे हैं जिन्होंने अपने नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट को कई स्वर्णिम पल दिए हैं। लेकिन इन सबमें रोहित शर्मा ऐसे इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में एक ऐसा काम किया है जो धोनी और कोहली नहीं कर पाए हैं।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jul 1 2025, 16:10 IST
टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले दूसरे कप्तानImage Credit : ICC/BCCI01 / 07

टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले दूसरे कप्तान

रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने साल 2024 में बारबडोस में साउथ अफ्रीका को पटखनी देकर दूसरी बार भारत को टी20 क्रिकेट में वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। इससे पहले यह कारनामा साल 2007 में टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में किया था।

11 साल बाद जीता था आईसीसी ट्रॉफीImage Credit : ICC/BCCI02 / 07

11 साल बाद जीता था आईसीसी ट्रॉफी

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया न केवल टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनी बल्कि 11 साल से आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को भी खत्म किया। इससे पहले कई मौकों पर टीम इंडिया नॉकआउट तक जाकर फिसल गई थी।

रोहित बने थे इकलौते कप्तानImage Credit : ICC/BCCI03 / 07

रोहित बने थे इकलौते कप्तान

रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान न केवल टीम इंडिया को टी20 फॉर्मेट में वर्ल्ड चैंपियन बनाया बल्कि ऐसा कारनामा किया जो इस फॉर्मेट में केवल दो खिलाड़ी कर पाए हैं। भारत की बात करें तो केवल रोहित शर्मा ही यह कारनामा कर पाए हैं।

ट्रॉफी के साथ सबसे ज्यादा रनImage Credit : ICC/BCCI04 / 07

ट्रॉफी के साथ सबसे ज्यादा रन

दरअसल ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तानों में रोहित इकलौते भारतीय हैं। उन्होंने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक रन भी बनाए थे। उन्होंने 8 मैच में 36.71 की औसत से 257 रन बनाए थे और उनका सर्वाधिक स्कोर 92 रन था।

जोस बटलर थे पहले कप्तानImage Credit : ICC/BCCI05 / 07

जोस बटलर थे पहले कप्तान

टी20 क्रिकेट में पहली बार यह कारनामा साल 2022 में हुआ था जब इंग्लैंड की टीम जोस बटलर के नेतृत्व में टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। जोस बटलर ने इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक रन बनाए थे।

जोस बटलर थे सफल बैटरImage Credit : ICC/BCCI06 / 07

जोस बटलर थे सफल बैटर

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में जोस बटलर ने 6 मैच में 45 की औसत से 225 रन बनाए थे। फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। इस मुकाबले में बटलर ने 17 गेंद में 26 रन की पारी खेली थी।

विराट कोहली का टी20 रिकॉर्डImage Credit : ICC/BCCI07 / 07

विराट कोहली का टी20 रिकॉर्ड

विराट कोहली अपनी कप्तानी में कभी भी कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाए। अगर विराट अपने टी20 करियर में कोई कमी ढूंढेंगे तो केवल यही एक चीज है जो वह हासिल नहीं कर पाए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!