विराट ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास पर तोड़ी चुप्पी

टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भारत के 3 दिग्गज खिलाड़ियों ने क्रिकेट के इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। अब इतने दिन बाद इस निर्णय पर विराट कोहली ने प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि आखिर उन्होंने इतना बड़ा निर्णय लेने के लिए क्या योजना बनाई थी और क्यों उन्होंने इसके लिए इस मौके को चुना।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated May 2 2025, 21:06 IST
विराट का बड़ा खुलासाImage Credit : ICC-BCCI01 / 07

विराट का बड़ा खुलासा

किंग कोहली ने टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। विराट ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के फौरन बाद क्रिकेट के इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। अब उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए रिएक्शन दिया है।

29 जून को बने थे चैंपियनImage Credit : ICC-BCCI02 / 07

29 जून को बने थे चैंपियन

भारत ने 29 जून को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी। इस मुकाबले में विराट ने 59 गेंद में 76 रन की अहम पारी खेली थी।

विराट और रोहित के फैसले ने चौंकायाImage Credit : ICC-BCCI03 / 07

विराट और रोहित के फैसले ने चौंकाया

मैच के फौरन बाद विराट कोहली और टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने क्रिकेट के इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। उनके इस फैसले से पूरा क्रिकेट जगत सन्न रह गया था, अब विराट कोहली ने बताया कि इस फैसले के लिए पीछे क्या कारण था।

विराट ने तोड़ी संन्यास पर चुप्पी Image Credit : ICC-BCCI04 / 07

विराट ने तोड़ी संन्यास पर चुप्पी

विराट कोहली ने बताया कि उन्होंने टी20 क्रिकेट से संन्यास युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए उठाया। उन्होंने कहा "मैंने यह निर्णय इसलिए लिया था क्योंकि कुछ नए खिलाड़ी इस फॉर्मेट में आने के लिए पूरी तरह से तैयार थे। उन्हें समय की आवश्यकता थी।

युवाओं के लिए लिया संन्याImage Credit : ICC-BCCI05 / 07

युवाओं के लिए लिया संन्या

विराट ने कहा जो नए खिलाड़ियों का ग्रुप था, उन्हें खुद को आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले खुद को आजमाने के लिए 2 साल का वक्त चाहिए थे, ताकि वे विकसित हो सकें, दबाव को संभाल सकें, दुनिया के हर हिस्सों में खेल सकें। जिससे जब विश्व कप आए, तो उन्हें लगे कि वे तैयार हैं।​

टी20 में तीसरे सबसे सफलImage Credit : ICC-BCCI06 / 07

टी20 में तीसरे सबसे सफल

कोहली के नाम 125 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 48.69 की औसत से 4188 रन बनाए हैं। वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित और बाबर के बाद तीसरे नंबर पर हैं।

आरसीबी के ट्रॉफी न जीतने पर विराटImage Credit : ICC-BCCI07 / 07

आरसीबी के ट्रॉफी न जीतने पर विराट

विराट कोहली ने आरसीबी के ट्रॉफी न जीतने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि फैंस का आरसीबी को जो प्यार मिला है, उसकी तुलना कोई भी ट्रॉफी से नहीं की जा सकती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!