एशिया कप से शुरू होने से पहले भी टीम इंडिया को इसका सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था और उसने यह करके भी दिखाया। सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने अजेय रहते हुए एशिया कप अपने नाम किया। यह 9वीं बार है जब टीम इंडिया एशियन चैंपियन बनी है। कोई भी टीम सूर्या एंड कंपनी को इस टूर्नामेंट में पटखनी नहीं दे पाई। (साभार-BCCI)
रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में इस टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मैच हुआ। आखिरी ओवर तक चले इस मुकाबले में टीम इंडिया ने तिलक वर्मा की 69 रन की पारी के दम पर 5 विकेट से जीत दर्ज की। (साभार-BCCI)
एशियन चैंपियन बनने के लिए टीम इंडिया ने फाइनल सहित 7 मुकाबले जीते। 7 में से 3 बार तो उसने पाकिस्तान को पटखनी दी। सुपर-फोर और लीग स्टेज के अलावा सूर्या एंड कंपनी ने पाकिस्तान को फाइनल में भी हराया और अजेय रहते हुए तीसरी ट्रॉफी जीत ली। (साभार-X)
इससे पहले टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में अजेय रहते हुए चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था। भारत के सामने जीत के लिए 252 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 6 विकेट खोकर 49 ओवर में हासिल कर लिया था। (साभार-Rohit Sharma x)
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने अपने सभी 5 मुकाबले जीते थे। इंडिया ने ग्रुप स्टेज में 3 मैच जीते थे। सेमीफाइनल में उसने ऑस्ट्रेलिया को और फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था। यह रोहित की दूसरी आईसीसी ट्रॉफी थी। (साभार-X)
इससे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। यहां भी टीम इंडिया अजेय रही थी। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया था। (साभार-Rohit Sharma x)
टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया अजेय रही थी। फाइनल सहित टीम इंडिया ने कुल 9 मुकाबले अपने नाम किए थे। इस तरह से टीम इंडिया पिछले 3 टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए चैंपियन बनी। वनडे वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया 9 मुकाबला जीती थी, लेकिन फाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा था। (साभार-Rohit Sharma)