Nag Panchami 2023: नाग पंचमी का त्योहार श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 21 अगस्त दिन सोमवार को पड़ी है। ऐसे में ये त्योहार 2023 में 21 अगस्त को मनाया जाता है। खास बात ये है कि इस दिन सावन सोमवार का अद्भुत संयोग भी बन रहा है। ऐसे में ये दिन रुद्राभिषेक कराने के लिए भी खास रहेगा। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार नाग पंचमी पर नागों की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन नाग को स्नान कराने और दूध पिलाने की परंपरा निभाई जाती है।