अध्यात्म

Nag Panchami 2023 Mantra: नाग पंचमी पर करें इन विशेष मंत्रों का जाप, दूर होंगे सारे कष्ट

Nag Panchami 2023 Mantra: हिंदू धर्म में नाग पंचमी के त्योहार का विशेष महत्व है। इस दिन शिव गण सर्प की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा करने से मनुष्य के सारे दोष दूर हो जाते हैं और राहु, केतु से भी मुक्ति मिल जाती है। नाग पंचमी के दिन शिव भक्त शिव मंदिर में जाकर नाग देवता की पूजा करते हैं और उनसे सुख, समद्धि का वरदान मांगते हैं।

Image

Nag oanchami 2023 Mantra

Nag Panchami 2023 Mantra: सनातन धर्म में अनेक देवती- देवता की पूजा का विधान है। नाग देव को शिव के गण के रूप में पूजा जाता है। ऐसी मान्यता है कि नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है। नाग पंचमी का त्योहार सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन शिव मंदिरों में भक्त की भीड़ लगी रहती है। ऐसा माना जाता है कि जिसकी कुंडली में राहु, केतु या सर्प दोष होता है, उनको इस दिन नाग देवता की पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होता है। इसके साथ ही सारे दोष भी दूर हो जाते हैं। नाग पंचमी के दिन नाग देवता को दूध पिलाने का भी विशेष महत्व है। इस दिन किसी पीपल के पेड़ के नीचे कटोरी में दूध रखकर छोड़ देना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि यदि आपने नाग पंचमी के दिन नाग को दूध पिला दिया तो आपकी सारी मनोकामना पूरी हो जाएगी। नाग पंचमी के दिन नाग देवता का दूध से जलभिषेक किया जाता है। आइए जानते हैं नाग पंचमी के दिन किन मंत्रों का जाप करना शुभ होता है।

Nag Panchami 2023 Mantra

पूजा के समय करें इन मंत्रों का जाप

ऊँ नमोस्तु सर्पेभ्यो ये के च पृथिवीमनु।

ये अंतरिक्षे ये दिवितेभ्य: सर्पेभ्यो नम: स्वाहा।।

राहु का मंत्र- ऊँ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम:।

ऊँ नागकुलाय विद्महे विषदन्ताय धीमहि तन्नो सर्प: प्रचोदयात्

ॐ भुजंगेशाय विद्महे,

सर्पराजाय धीमहि,

तन्नो नाग: प्रचोदयात्।।

कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए मंत्र

ॐ वासुकेय नमः, ॐ शुलिने नमः, ॐ सर्पाय नमः, ॐ अनन्ताय नमःॐ कर्कोटकाय नमः
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article