अध्यात्म

Nag Panchami Ke Upay: नाग पंचमी पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, जानिए सबकुछ

Nag Panchami Ke Din Kya Karna Chahie, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Mantra, Aarti: नाग पंचमी के दिन कई जगह सर्पों को दूध पिलाने की परंपरा निभाई जाती है। मान्यता है इस दिन नाग देवता की विधि विधान पूजा करने से घर-परिवार में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। जानिए नाग पंचमी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

Image

Nag Panchami Ke Din Kya Karna Chahiye, Kya Nahi Karna Chahiye

Nag Panchami 2023 Me Kya Karna Chahie: भारत में नाग पंचमी का त्योहार बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। ये त्योहार पूरी तरह से नाग देवताओं को समर्पित है। इस साल नाग पंचमी का त्योहार 21 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस दिन नागों की पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। इस दिन लोग अपने घर के मुख्य द्वार पर गोबर से सांप बनाते हैं और उनकी पूजा करते हैं। कई जगह इस दिन नागों को दूध भी पिलाया जाता है। जानिए नाग पंचमी के दिन क्या करना चाहिए (Nag Panchami Ke Din Kya Karna Chahiye)।

नाग पंचमी की पूजा कैसे करें (Nag Panchami Ke Puja Kaise Karen)

  • नाग पंचमी के त्यौहार पर वासुकि, अनंत, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट और शंख आदि नागों की पूजा की जाती है।
  • नाग पंचमी तिथि का व्रत करें और व्रत के पूरा होने के बाद ही भोजन का सेवन करें।
  • नाग पंचमी पूजा के लिए एक चौकी पर नाग देवता की प्रतिमा स्थापित करें या मिट्टी से नाग देवता की प्रतिमा भी बना सकते हैं।
  • इसके बाद नाग देवता को हल्दी सिंदूर, अक्षत, दूध और फूल आदि अर्पित करें।
  • कच्चे दूध में चीनी और घी मिलाकर नाग देवता का अभिषेक करें।
  • इसके बाद नाग पंचमी की व्रत कथा अवश्य सुनें और फिर आरती करें।

नाग पंचमी पर क्या करना चाहिए (Nah Panchami Ke Din Kya Karna Chahiye)

  • नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा की जाती है और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिए जाता है।
  • जिन जातकों की कुंडली में काल सर्प दोष होता है उन्हें नाग पंचमी की पूजा जरूर करनी चाहिए।
  • राहु-केतु से जुड़े दोषों के निवारण के लिए इस दिन उपाय करने चाहिए।
  • पौराणिक मान्यता है कि इस अवसर पर नागों की प्रतिमा का दूध से अभिषेक करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
  • नाग पंचमी पर भगवान शिव की पूजा करें और शिव तांडव स्त्रोत भी पढ़ें।
  • संभव हो तो नाग पंचमी के दिन चांदी से बने नाग नागिन की पूजा करें और पूजा के बाद इसे बहते हुये जल में प्रवाहित कर दें। इससे कई प्रकार के दोषों से मुक्ति मिल जाती है।
  • कहते हैं कालसर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति अगर नाग पंचमी के दिन उज्जैन के नाग चंदेश्वर मंदिर में जाकर पूजा करें तो उसे इस दोष से जरूर मुक्ति मिलती है।
  • नाग पंचमी के दिन सांपों को दूध से स्नान जरूर कराएं। मान्यता है उनकी पूजा से व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
  • इस दिन बहुत से लोग अपने घर के मुख्य दरवाजे पर सांप का चित्र बनाते हैं और नाग देवता की पूजा करते हैं मान्यता है ऐसा करने से घर के सदस्यों के दुख दूर होते हैं।

नाग पंचमी पर क्या नहीं करना चाहिए (Nag Panchami Ke Din Kya Nahi Karna Chahiye)

  • ध्यान रहे कि नाग पंचमी पर भगवान शिव और नाग देवता का दूध से अभिषेक करने के लिए तांबे के लोटे का प्रयोग भूलकर भी न करें।
  • आज के दिन जल से अभिषेक के लिए तांबे और दूध अर्पित करने के लिए पीतल के लोटे का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • नाग पंचमी के दिन नागों को भूलकर भी कष्ट नहीं पहुंचाना चाहिए।
  • इस दिन तवे और कढ़ाई में खाना नहीं बनाना चाहिए। मान्यता कि ऐसा करने से नाग देव को कष्ट होता है।
  • इसके अलावा नाग पंचमी पर नुकीली और धारदार चीजों का इस्तेमाल करना अशुभ माना गया है।
  • नाग पंचमी पर जमीन की खुदाई नहीं करनी चाहिए।

नाग पंचमी पूजा मुहूर्त 2023 (Nag Panchami Puja Muhurat 2023)

इस साल नाग पंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त 21 अगस्त की सुबह 05:58 से 08:36 तक रहेगा। वहीं नाग पंचमी तिथि की शुरुआत 21 अगस्त को 12:21 AM से हो चुकी है और इसकी समाप्ति 22 अगस्त 2023 को 02:00 AM पर होगी।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article