LIVE

Nag Panchami 2023 Puja Vidhi, Muhurat, Prasad: नाग पंचमी पूजा विधि, मंत्र, कथा, आरती, उपाय संपूर्ण जानकारी यहां

लवीना शर्माUpdated Aug 21, 2023, 15:29 IST
Follow on Google News
Nag Panchami 2023 Puja Vidhi, Muhurat, Prasad: नाग पंचमी पूजा विधि, मंत्र, कथा, आरती, उपाय संपूर्ण जानकारी यहां

Nag Panchami 2023 Puja Vidhi, Muhurat, Prasad: नाग पंचमी पूजा विधि, मंत्र, कथा, आरती, उपाय संपूर्ण जानकारी यहां

सनातन धर्म में नाग पंचमी (Nag Panchami Kab Hai 2023) के त्योहार का विशेष महत्व माना गया है। हर साल ये पर्व श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। पंचमी तिथि की शुरुआत 20 अगस्त की रात 12 बजकर 21 मिनट से हो गई है और इसकी समाप्ति 21 अगस्त की देर रात 2 बजे होगी। नाग पंचमी पर लोग नाग देवताओं के प्रतिनिधि के रूप में जीवित सापों की पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सर्पों को अर्पित किया जाने वाला कोई भी पूजन सीधे नाग देवताओं तक पहुंच जाता है। इस दिन सापों को दूध पिलाना अत्यंत शुभ माना जाता है।

Nag Panchami Ki Katha

नाग पंचमी पर इन नागों की होती है पूजा:
सापों को हिन्दु धर्म में बेहद पूजनीय माना जाता है। हालांकि अनेक प्रकार के नाग देवता होते हैं लेकिन नाग पंचमी पूजन के समय विशेष रूप से निम्नलिखित बारह नागों की पूजा की जाती है। अनन्त, वासुकि, शेष, पद्म, कम्बल, कर्कोटक, अश्वतर, धृतराष्ट्र, शङ्खपाल, कालिया, तक्षक, पिङ्गल।

नाग पंचमी की पूजा विधि (Nag Panchami Ki Puja Vidhi)
-नाग पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठें और पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें।
-इसके बाद गाय के गोबर से नाग देवता की प्रतिमा बनाएं।
-फिर इस प्रतिमा पर हल्दी, दूध, अक्षत, सिंदूर और पुष्प चढ़ाएं।
-साथ ही दूध में घी और चीनी मिलाकर नाग देवता को अर्पित करें।
-नाग देवता की पूजा करते समय इस विशेष मंत्र का उच्चारण जरूर करें।
-मंत्र है: “ॐ नमोस्तु सर्पेभ्यो ये के च पृथिवीमनु ये अन्तरिक्षे ये दिवि तेभ्यः सर्पेभ्यो नम:”।
-मान्यता है इस दिन नाग देवता की विधिवत पूजा करने से व्यक्ति को कालसर्प दोष से भी मुक्ति मिल जाती है।
-वहीं भगवान शिव की भी कृपा प्राप्त होती है।
-इसके अलावा इस दिन गेहूं और दूध का पायस बनाकर भुना चना, धान का लावा, भुना हुआ जौ नागों को दें।
-पूजा के बाद नाग पंचमी की कथा सुनें और शाम को व्रत तोड़ें।

नाग पंचमी पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए

नाग पंचमी पूजा मन्त्र (Nag Panchami Puja Mantra)
-सर्वे नागाः प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले।
ये च हेलिमरीचिस्था येऽन्तरे दिवि संस्थिताः॥
ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिनः।
ये च वापीतडगेषु तेषु सर्वेषु वै नमः॥

-अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्।
शङ्ख पालं धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा॥
एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्।
सायङ्काले पठेन्नित्यं प्रातःकाले विशेषतः।
तस्य विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्॥

नाग पंचमी व्रत के नियम, उपाय, इस दिन किए जाने वाले दान, व्रत कथा और इस पर्व से जुड़ी हर एक जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए इस लाइव ब्लॉग पर...

AUG 21, 2023 15:20 IST

Nag Panchami 2023:राजस्थान में दाल बाटी

दाल बाटी राजस्थान का प्रसिद्ध भोजन है। नाग पंचमी राजस्थान में दाल बाटी बनाने का प्रचलन है। नाग पंचमी में इस का ही भोग लगाया जाता है।
AUG 21, 2023 15:13 IST

Nag Panchami 2023: मध्य प्रदेश में खीर पूड़ी

नाग पंचमी के दिन मध्य प्रदेश में नाग देवता को खीर पूड़ी का भोग लगाया जाता है। इस दिन चावल की खीर और आटे की पूड़ी बनाई जाती है। खीर में बहुत से मावे का प्रयोग किया जाता है।
AUG 21, 2023 15:02 IST

Nag Panchami 2023: बिहार में बनता है मालपुआ

बिहार में बनता है मालपुआनाग पंचमी के दिन बहुत सी जगहों पर रोटी नहीं बनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन लोहे का बर्तन या तवा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। बिहार और उत्तर प्रदेश में नाग पंचमी के दिन मालपुआ बनाने का प्रचलन है। घर में देसी तरीके से मालपुआ बनाकर नाग देवता को भोग लगाकर फिर खुद प्रसाद ग्रहाण किया जाता है।
AUG 21, 2023 14:23 IST

Nag Panchami 2023: नाग पंचमी के दिन क्या बनाना चाहिए

  • बिहार और यूपी में बनता है मालपुआ
  • मध्य प्रदेश में खीर पूडी
  • राजस्थान में दाल बाटी

AUG 21, 2023 13:58 IST

नाग पंचमी का महत्व (Nag Panchami Significance)

नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा की जाती है साथ ही उनकी सुरक्षा का संकल्प लिए जाता है। मान्यता है इस दिन नागों की पूजा करने से परिवार को सांपों के भय से मुक्ति मिल जाती है। जिनकी कुंडली में काल सर्प दोष होता है, उनके लिए नाग पंचमी की पूजा बेहद फलदायी साबित होती है।पौराणिक मान्यता है कि इस अवसर पर नागों की प्रतिमा का दूध से अभिषेक करने से जीवन में सुख-शांति आती है।
AUG 21, 2023 13:44 IST

नाग पंचमी पर इन नागों की होती है पूजा

सापों को हिन्दु धर्म में बेहद पूजनीय माना जाता है। हालांकि अनेक प्रकार के नाग देवता होते हैं लेकिन नाग पंचमी पूजन के समय विशेष रूप से निम्नलिखित बारह नागों की पूजा की जाती है। अनन्त, वासुकि, शेष, पद्म, कम्बल, कर्कोटक, अश्वतर, धृतराष्ट्र, शङ्खपाल, कालिया, तक्षक, पिङ्गल।
AUG 21, 2023 13:24 IST

नाग पंचमी की पूजा कैसे करें (Nag Panchami Ke Puja Kaise Karen)

  • नाग पंचमी के त्यौहार पर वासुकि, अनंत, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट और शंख आदि नागों की पूजा की जाती है।
  • नाग पंचमी तिथि का व्रत करें और व्रत के पूरा होने के बाद ही भोजन का सेवन करें।
  • नाग पंचमी पूजा के लिए एक चौकी पर नाग देवता की प्रतिमा स्थापित करें या मिट्टी से नाग देवता की प्रतिमा भी बना सकते हैं।
  • इसके बाद नाग देवता को हल्दी सिंदूर, अक्षत, दूध और फूल आदि अर्पित करें।
  • कच्चे दूध में चीनी और घी मिलाकर नाग देवता का अभिषेक करें।
  • इसके बाद नाग पंचमी की व्रत कथा अवश्य सुनें और फिर आरती करें।
AUG 21, 2023 13:05 IST

Nag Panchami Prasad: नाग पंचमी प्रसाद

  • राजस्थान में बनती है दाल बाटी
  • बिहार में मालपुआ
  • मध्य प्रदेश में चढ़ती है खीर पू़ड़ी
  • शाही मीठा चूरमा या लड्डी
AUG 21, 2023 12:51 IST

Nag Panchami Mantra: नाग पंचमी मंत्र

  • ॐ श्री भीलट देवाय नम:।।
  • ॐ भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नाग: प्रचोदयात्।।
  • ॐ नवकुलाय विद्महे, विषदन्ताय धीमहि तन्नो सर्प प्रचोदयात्।।
AUG 21, 2023 12:30 IST

Nag Panchami Upay In Hindi: नाग पंचमी पर करें ये उपाय

नाग पंचमी के दिन यदि सांपों को स्नान कराया जाए और उनकी पूजा की जाए तो इससे व्यक्ति को अक्षय पुण्य यानी कभी ना खत्म होने वाले पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन घर के मुख्य दरवाजे पर सांप का चित्र बनाने और घर पर नाग देवता की पूजा करने से घर के सदस्यों के दुख दूर होते हैं।
AUG 21, 2023 12:08 IST

Nag Panchami 2023: नाग पंचमी की पूजा से क्या लाभ मिलता है

कुंडली में राहु केतु की दशा चल रही हो तो भी नाग पंचमी की पूजा से उन्हें लाभ मिलता है। जिनका जन्म अश्लेषा नक्षत्र में होता है उनके लिए नाग पंचमी की पूजा विशेष शुभ होती है। इसके अलावा यदि कुंडली का पंचम भाव पीड़ित हो या फिर संतान संबंधित समस्याएं जीवन में निरंतर बनी हुई हो तो भी नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलते हैं।
AUG 21, 2023 11:30 IST

Nag Panchami Katha: नाग पंचमी की व्रत कथा

नाग पंचमी की पौराणिक कथा के अनुसार, पांडवों के अर्जुन के पौत्र और राजा परीक्षित के पुत्र जन्मजेय ने नागों से बदला लेने और उनके वंश के विनाश के लिए एक यज्ञ किया। वह नागों से अपने पिता राजा परीक्षित की मृत्यु तक्षक नामक सांप के काटने की वजह होने का बदला लेना चाहता था।उनके इस यज्ञ को ऋषि जरत्कारु के पुत्र आस्तिक मुनि ने रोका था और नागों की रक्षा की थी। यह तिथि सावन की पंचमी मानी जाती है। सांपों को शीतलता देने के लिए उन्होंने उनके शरीर पर दूध की धार डाली थी। तब नागों ने आस्तिक मुनि से कहा कि पंचमी को जो भी उनकी पूजा करेगा उसे कभी भी नागदंश का भय नहीं रहेगा। तभी से श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है।
AUG 21, 2023 11:07 IST

Nag Panchami Par Sapne Me Naag Dekhne Ka Matlab: सपने में सांप देखने का मतलब

नाग पंचमी पर सपने में नाग देखना का मतलब है कि आप भगवान भोलेनाथ और नाग देवता की विशेष कृपा बनी हुई है। जिससे आपके सारे सपने जल्द पूरे होंगे।
AUG 21, 2023 10:55 IST

नाग पंचमी से जुड़ी भगवान श्री कृष्ण की कहानी

कहा जाता है कि एक बार भगवान श्रीकृष्ण अपने दोस्तों के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी गेंद यमुना नदी में जा गिरी। श्री कृष्ण गेंद को लाने के लिए नदी में कूद पड़े। नदी में मौजूद कालिया नाग ने भगवान कृष्ण पर हमला कर दिया। फिर भगवान कृष्ण ने कालिया नाग को जो सबक सिखाया उसके बाद कालिया नाग ने ना केवल भगवान कृष्ण से माफी मांगी बल्कि उसने इस बात का वचन भी दिया कि अब वह गांव में मौजूद किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाएगा। कालिया नाग पर प्रभु श्री कृष्ण की इसी जीत को नाग पंचमी के रूप में भी मनाया जाता है।
AUG 21, 2023 10:32 IST

नाग पंचमी की सही पूजन विधि (Nag Panchami Puja Vidhi)

  • इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
  • स्नान के बाद घर के मंदिर में दीपक जलाएं।
  • इसके बाद शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
  • नाग देवता की तस्वीर की पूजा करें।
  • भगवान शिव, मां पार्वती और भगवान गणेश को भोग लगाएं।
  • नाग देवता की कथा सुनें।
AUG 21, 2023 10:13 IST

Nag Panchami Mantra: नाग पंचमी मंत्र

  • ॐ श्री भीलट देवाय नम:।।
  • ॐ भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नाग: प्रचोदयात्।।
  • ॐ नवकुलाय विद्महे, विषदन्ताय धीमहि तन्नो सर्प प्रचोदयात्।।
AUG 21, 2023 10:03 IST

Nag Panchami History: नाग पंचमी क्यों मनाते हैं

नाग पंचमी की पौराणिक कथा के अनुसार जन्मजेय जो अर्जुन के पौत्र थे उन्होंने सापों से बदला लेने और नाग वंश का अंत करने के लिए एक नाग यज्ञ किया। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पिता राजा परीक्षित की मृत्यु तक्षक सर्प के काटने से हुई थी। नागों की रक्षा के लिए इस यज्ञ को आस्तिक मुनि ने रोका था। कहते हैं जिस दिन इस यज्ञ को रोका गया उस दिन श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि थी। मान्यता है कि यहीं से नाग पंचमी पर्व मनाने की परंपरा प्रचलित हुई।
AUG 21, 2023 09:38 IST

Kaal Sarp Dosh Puja On Nag Panchami 2023: नाग पंचमी पर कालसर्प दोष से मुक्ति के उपाय

कालसर्प दोष के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए नाग पंचमी के दिन श्री सर्प सूक्त का पाठ करें। कुंडली में कालसर्प दोष होने पर नाग पंचमी पर चांदी से बनी हुई नाग-नागिन की आकृति वाली अंगूठी धारण करें।

AUG 21, 2023 09:28 IST

Nah Panchami Aarti: नाग पंचमी की आरती

श्रीनागदेव आरती पंचमी की कीजै ।
तन मन धन सब अर्पण कीजै ।
नेत्र लाल भिरकुटी विशाला ।
चले बिन पैर सुने बिन काना ।
उनको अपना सर्वस्व दीजे।।

पाताल लोक में तेरा वासा ।
शंकर विघन विनायक नासा ।
भगतों का सर्व कष्ट हर लिजै।।

शीश मणि मुख विषम ज्वाला ।
दुष्ट जनों का करे निवाला ।
भगत तेरो अमृत रस पिजे।।

वेद पुराण सब महिमा गावें ।
नारद शारद शीश निवावें ।
सावल सा से वर तुम दीजे।।

नोंवी के दिन ज्योत जगावे ।
खीर चूरमे का भोग लगावे ।
रामनिवास तन मन धन सब अर्पण कीजै ।
आरती श्री नागदेव जी कीजै ।।
AUG 21, 2023 09:13 IST

नाग पंचमी के दिन भूल से भी ना करें यह काम (Nag Panchami Par Kya Nahi Karna Chahiye)

  • नाग पंचमी के दिन जमीन की खुदाई ना करें।
  • इसके अलावा बहुत से लोग नाग पंचमी के दिन नाग ढूंढने निकल जाते हैं और कोशिश करते हैं कि नागों की पूजा की जाए और उनको भी दूध पिलाया जाए हालांकि यह बिल्कुल गलत है।
  • आप नाग पंचमी के दिन हमेशा नाग देवता की तस्वीर या फिर मिट्टी या धातु से बनी उनकी प्रतिमा की पूजा करें। उसके अलावा मुमकिन हो तो इस दिन सपेरों से नाग खरीद लें और उन्हें किसी सुरक्षित जगह पर ले जाकर मुक्त कर दें।