अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 21 August 2023: नाग पंचमी पर आज इन राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला, घर आएगी सुख-समृद्धि

Horoscope Today (Aaj Ka Rashifal) 21 August 2023 in Hindi: श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी (Nag Panchami 2023) पर्व मनाया जाता है। ज्योतिष अनुसार ये दिन 5 राशि वालों के लिए बेहद खास होने वाला है। इन राशियों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगी।

Image

Horoscope Today 21 August 2023 In Hindi

Horoscope Today (आज का राशिफल) 21 August 2023: ज्योतिष अनुसार आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। क्योंकि आज नाग पंचमी (Nag Panchami 2023) और सावन सोमवार व्रत (Sawan Somvar Vrat 2023) का अद्भुत संयोग बना है। ऐसे में इस दिन शिव की पूजा विशेष रूप से फलदायी साबित होगी। पंचांग अनुसार नाग पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त (Nag Panchami Puja Shubh Muhurat 2023) 05:58 AM से 08:36 AM तक रहेगा। यहां जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क समेत सभी 12 राशियों का 21 अगस्त 2023 का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 21 August 2023 In Hindi

मेष

आज का दिवस घूमने-टहलने व आनन्द पूर्वक छोटी यात्राओं का है। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस जॉब वालों के लिए थोड़ा परेशानी का है। शुभता व सफलता के लिए भगवान शिव जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल का दान करें।

वृष

आज का दिन व्यावसायिक मामलों में कुछ नवीन अनुबंधों की सम्भावनाओं का है। मानसिक अवसाद से बचें। ध्यान व योग करें। किसी उच्चाधिकारी से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। सुंदरकांड का पाठ करें।

मिथुन

आज का दिन धार्मिक अनुष्ठान व अन्य आध्यात्मिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। श्री सूक्तम का पाठ करें।

कर्क

नित नवीन सफलताओं से छात्र उत्साहित रहेंगे। जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद प्रोमोशन नहीं मिल रही है। यदि आप रियल स्टेट, बैंकिंग,पावर सेक्टर के शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। सप्त अन्न का दान करें।

सिंह

जॉब में किसी विशेष वर्क को लेकर तनाव में रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।

कन्या

आप कभी कभी किसी विशेष कार्य निर्णय को लेकर असमंजस में रहते हैं। आत्मबल व टाइम मैनेजमेंट की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र करियर को नयी दिशा देंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न तथा फलों का दान करें।

तुला

जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। स्टूडेंट्स खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग बीपी या शुगर के पेशेंट हैं उनको आज खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें।

वृश्चिक

बिजनेस को लेकर विशेषकर किसी न्यू प्रोजेक्ट को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से मंगल दोष दूर होता है।

धनु

व्यवसाय को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। रुके हुए कुछ प्रोजेक्ट को लेकर आपका प्रयास अनवरत जारी रहेगा। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम में नित नवीन बातें सृजित होंगी। अपने विवाह की बात घर में करना आरंभ करें। चावल व तिल का दान करें। श्री विष्णु उपासना करते रहें।

मकर

जॉब में स्थिति पहले से बेहतर होगी। बिजनेस वर्क बढ़ेगा। जॉब में पद उन्नयन संभावित है। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ में थोड़ा तनाव हो सकता है। भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।

कुम्भ

पारिवारिक कारणों से परेशान रह सकते हैं।किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें। प्रेम में नित नवीन यात्राएं आपके लव लाइफ को आनन्दित करेंगी। तिल का दान श्रेयष्कर है।

मीन

आपकी बिजनेस सोच सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। नित नयी सफलता को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर टेंशन मत लें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article