अध्यात्म

Nag Panchami 2023: नाग पंचमी पर क्यों की जाती है नागों की पूजा, जानिए इसका महत्व

Nag Panchami 2023: नाग पंचमी श्रावण माह में शुक्र पक्ष के पांचवें दिन मनाई जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचमी तिथि का स्वामी नाग देवता को माना जाता है। नाग पंचमी पर नाग पूजा व्रत और कथा पढ़ने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। नाग देवता की पूजा करने से भय से भी मुक्ति मिलती है।

Image

Nag Panchami 2023

Photo : iStock

Nag Panchami 2023: सनातन धर्म में नाग पंचमी पर्व का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नाग पंचमी के दिन नाग देवता को जल चढ़ाने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार नाग पंचमी का त्योहार हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन कई लोग व्रत भी रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि नाग पंचमी में व्रत रखने और कथा पढ़ने से व्यक्ति को कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। इस दिन नाग देवता के आठ प्रकार की पूजा की जाती है। नाग पंचमी के दिन वासुकि नाग, अनन्त नाग, कुलीर, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट, शंख नामक नागों की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं नाग पंचमी का क्या महत्व है।

नाग पंचमी महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार नाग पंचमी पर्व पर नाग देवता की पूजा करने और नागों को भोजन कराने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। नाग देवता भगवान शिव के पसंदीदा गणों में से एक हैं। ऐसे में इस दिन भगवान शिव और नाग देवता की पूजा करने से जीवन में सौभाग्य और समृद्धि आती है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से मनचाह वरदान प्राप्त होता है।

नाग पंचमी पूजा विधि

नागपंचमी त्योहार भगवान शिव के पसंदीदा नाग देवता की पूजा के लिए समर्पित है। पूजा के लिए सामने के दरवाजे के दोनों ओर आठ नागों की मूर्तियां रखें, हल्दी, रोल, चावल, घी, कच्चा दूध, फूल और जल अर्पित करें और नाग देवता की पूजा करें। इस दिन विधान के अनुसार एक दिन पहले बनाए गए पकवानों का भोग लगाना जरूरी होता है। इसके अलावा शिवालय में तांबे के सांप की पूजा करते हैं जो भगवान शिव की गर्दन को सुशोभित करता है। सेवा के बाद नाग देवता की आरती करें और बैठकर नागपंचमी की कथा पढ़ें। मान्यता है कि नागपंचमी पर सांपों को दूध पिलाने से अक्षय-पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही नाग देवता की पूजा से घर में धन आगमन के स्रोत बढ़ते हैं। इस दिन रुद्राभिषेक करने से मनुष्य के सारे काम सफल होते हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article