अध्यात्म

Nag Panchami Food items: नाग पंचमी के दिन क्या बनाना चाहिए, जानें किस भोग को लगाने से नाग देव होंगे प्रसन्न

Nag Panchami Food items (नाग पंचमी पर क्या बनाएं): सनातन धर्म में नाग पंचमी के त्योहार का खास महत्व है। मान्यता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा करने से व्यक्ति के सारे काम सफल होते हैं। 21 अगस्त 2023 को देशभर में नाग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। यहां जानें नाग पंचमी के दिन क्या बनाना चाहिए और नाग पंचमी का स्पेशल भोग।

Image

Nag Panchami 2023

Nag Panchami Food items (नाग पंचमी पर क्या बनाएं): हिंदू धर्म में नाग पंचमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नाग पंचमी का त्योहार सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये त्योहार 21 अगस्त 2023 को मनाया जा रहा है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा करने से कुंडली से कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन भक्त आसपास के मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाते हैं। नाग पंचमी के दिन नाग देवता को विशेष प्रकार के भोग लगाएं जाते हैं। इस दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग- अलग व्यजंन बनाना के परंपरा है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता को धान, लावा और दूध चढ़ाया जाता है

नाग पंचमी के दिन क्या बनाना चाहिए

बिहार में बनता है मालपुआ

नाग पंचमी के दिन बहुत सी जगहों पर रोटी नहीं बनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन लोहे का बर्तन या तवा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। बिहार और उत्तर प्रदेश में नाग पंचमी के दिन मालपुआ बनाने का प्रचलन है। घर में देसी तरीके से मालपुआ बनाकर नाग देवता को भोग लगाकर फिर खुद प्रसाद ग्रहाण किया जाता है।

मध्य प्रदेश में खीर पूडी

नाग पंचमी के दिन मध्य प्रदेश में नाग देवता को खीर पूडी का भोग लगाया जाता है। इस दिन चावल की खीर और आटे की पूडी बनाई जाती है। खीर में बहुत से मावे का प्रयोग किया जाता है।

राजस्थान में दाल बाटी

दाल बाटी राजस्थान का प्रसिद्ध भोजन है। नाग पंचमी राजस्थान में दाल बाटी बनाने का प्रचलन है। नाग पंचमी में इस का ही भोग लगाया जाता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article