Nag panchami 2023: नाग पंचमी सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व है और इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। इस बार ये त्योहार 21 अगस्त 2023 सोमवार के दिन पड़ रहा है। सोमवार के दिन नाग पंचमी का त्योहार पड़ने से ये और भी अधिक खास हो गया है। ऐसा माना जाता है कि अगर नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा की जाए तो घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है। कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए भी इस दिन नाग देवता की विषेश पूजा की जाती है। शास्त्र में कुछ ऐसे काम भी बताए गए हैं जिनको नाग पंचमी के दिन नहीं करना चाहिए और कुछ ऐसे भी बताए गए हैं जिनको करने से शुभ फल प्राप्त होगा। आइए जानते हैं नाग पंचमी के दिन कौन से काम करें और कौन से काम को गलती से भी ना करें।
नाग पंचमी के दिन ना करें या कार्य
- नाग पंचमी के दिन भूलकर भी जमीन की खुदाई ना करें।
- इस दिन पेड़ों को काटना भी वर्जित है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार नाग पंचमी के दिन पेड़ काटने से सांपों को नुकसान हो सकता है।
- इसके अलावा नाग पंचमी के दिन भूलकर भी किसी नुकीली चीज का प्रयोग ना करें।
- नाग पंचमी के दिन लोहे के बर्तन जैसे तबा या लोहे की कढ़ाई में भोजन ना पकाएं।
नाग पंचमी के दिन ये काम को करने से होता है लाभ
- नाग पंचमी के दिन व्रत करने से सर्प दोष से छुटकारा मिलता है।
- नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करते समय दूध, मिठाई और फूल चढ़ाना चाहिए।
- राहु केतु से मुक्ति के लिए भी नाग पंचमी के दिन पूजा करनी चाहिए।
- ध्यान दें कि नाग देवता को दूध कभी भी पीतल के लोटे से नहीं बल्कि तांबे के लोटे से देना चाहिए।
