जान्हवी कपूर

बॉलीवुड की न्यू एज एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, अपनी अदाकारी और अदाओं दोनों की वजह से ही जनता के बीच में काफी पॉपुलर हैं। 6 मार्च 1997 को जन्मी जान्हवी अभिनेत्री श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं। जिन्होंने ईशान खट्टर के अपोजिट 2018 में रिलीज हुई फिल्म धड़क के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाली जान्हवी ने कैलिफोर्निया के ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग का कोर्स किया है। हालांकि उनकी मां नहीं चाहती थीं कि वह फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखें।

जान्हवी की लव लाइफ की बात करें, तो उनका नाम ईशान खट्टर, कार्तिक आर्यन, अक्षत राजन सहित साउथ के मशहूर एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ भी कई बार जुड़ा है। जान्हवी ने अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर कभी कोई आधिकारिक बयान या खुलासा नहीं किया है। सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग वाली जान्हवी ने, गुड लक जेरी, गुंजन सक्सेना, रूही जैसी फिल्मों में काम किया है।