लाइफस्टाइल

अंशुला कपूर के रिसेप्शन में कैसी लगीं जान्हवी-शनाया, रणवीर की बहन से लेकर रेखा जी तक का लुक रहा खास

अंशुला कपूर के कॉकटेल रिसेप्शन के लिए बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे थे। बहन की शादी में जान्हवी-शनाया का लुक क्लासिक लगा। देखें किसने क्या पहना, कौन लगा सबसे बेस्ट।

Image

Celebs At Anshula Kapoor Cocktail

अंशुला कपूर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। बोनी कपूर की लाडली बिटिया और अर्जुन कपूर की बहन की शादी के खास कॉकटेल रिसेप्शन के लिए बीती शाम बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे थे। जान्हवी कपूर से लेकर जेनेलिया, रेखा जी तो रणवीर सिंह की बहन सभी फिल्मी हसीनाएं एकदम एक से बढ़कर एक नजर आ रही थीं। देखें अंशुला की कॉकटेल नाइट के लिए किसने क्या पहना और कौन लगा सबसे बेस्ट।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - सिंदूरी साड़ी में मिसेज ठक्कर बनीं अंशुला

सौतेली बहन की शादी के फंक्शन के लिए जान्हवी कपूर ने बहुत ही खूबसूरत सी साउथ इंडियन स्टाइल वाली साड़ी को बहुत सिस्टेमैटिक प्लीटेड स्टाइल में ड्रेप कर पहना था। लाइट लैवेंडर रंग की साड़ी में जान्हवी बेहद प्यारी लगीं। बनारसी साड़ी के साथ ट्यूब ब्लाउज और गोल्ड की ज्वेलरी के साथ जान्हवी का साउथ इंडियन अवतार दिल जीतने वाला था।

शनाया कपूर भी बहन की शादी में बहुत ही कमाल लग रही थीं। उन्होने बहुत ही यूनीक लुक वाला लहंगा और चोली पहना हुआ था। डायमंड जैकेट टाइप के ब्लाउज के साथ गोल्डन लहंगा भी काफी अलग सा लग रहा था।

वेडिंग गेस्ट के तौर पर पहुंचे जेनेलिया डिसूजा का लुक भी बहुत ही सिंपल और सुंदर लगा। जेनेलिया ने फंक्शन के लिए गोल गले वाला जैकेट पैटर्न अनारकली सूट और दुपट्टा पहना हुआ था। लंबी चांदबाली ईयररिंग्स के साथ जेनेलिया का लुक परफेक्ट लगा।

बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा जी ने अपना आइकॉनिक स्टाइल फ्लॉन्ट किया। उन्होने गोल्डन, वाइट, पिंक के गजब कलर कॉम्बिनेशन वाली कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी हुई थी। हैवी गोल्ड की ज्वेलरी के साथ उन्होने अपना लुक पूरा किया था।

रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी का लुक भी बहुत प्यारा था। रितिका ने ब्लैक कलर की स्टाइलिश ट्राउजर्स, गोल्डन हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला कॉर्सेट टॉर पहना था। जिसके साथ उन्होने शोल्डर पर वेलवेट का ब्लैक जैकेट कैरी किया हुआ था। सिंपल स्लीक बन रितिका के लुक के साथ सूट कर रहा था।

इसी के साथ साथ कॉकटेल रिसेप्शन नाइट के लिए रकुल प्रीत सिंह, नुपुर सैनॉन, आदित्य रॉय कपूर, वरुण धवन, बॉबी देओल, जैकी श्रॉफ भी पहुंचे थे। इन लुक्स में से जान्हवी कपूर का साड़ी लुक एकदम ही फ्रेश, सिंपल और सुंदर नजर आ रहा है। जान्हवी ने बहन अंशुला की शादी में उन्हीं के जैसा बनारसी फैब्रिक चुना था।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article