अंशुला कपूर की मेहंदी और चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। अर्जुन कपूर की बहन की शादी के लिए पूरा ही परिवार मौजूद दिखा, सभी के चेहरों की खुशी देखने लायक थी। न केवल खुशी बल्कि परिवार की सभी लेडीज के लुक्स भी कुछ कम नहीं थे। जान्हवी-सोनम से लेकर शनाया, खुशी तो खुद अंशुला भी बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं। मेहंदी के लिए दुल्हन अंशुला ने नीले रंग का गुजराती पटोला प्रिंट वाला लहंगा चोली पहना था। ये रंग इन दिनों मेहंदी फंक्शन में ब्राइड्स काफी पसंद कर रही हैं।
अंशुला के लहंगे पर खास शेल वर्क किया हुआ था। लहंगा और ट्रेडिशनल लुक वाली चोली मॉडर्न ब्राइड्स के लिए एकदम ही परफेक्ट चॉइस हो सकती है। दुल्हन वाला लहंगा ही नहीं बल्कि सारी की सारी ब्राइड्स मेड के लुक भी कमाल लगे। खासतौर से जान्हवी कपूर ने तो सौतेली बहन की शादी के लिए एकदम ही क्लासिक और स्टाइलिश लुक वाला आउटफिट पहना हुआ था।
अंशुला की मेहंदी तो चूड़ा सेरेमनी के लिए बहन जान्हवी कपूर ने एसिमिट्रिकल गाउन ड्रेस पहनी हुई थी। क्रीम और पेस्टल शेड्स के क्लासिक कलर कॉम्बीनेशन वाली ड्रेस में जान्हवी बहुत अच्छी दिख रही थीं। फ्रिंज बॉर्डर और स्टाइलिंग ने जान्हवी के लुक को बेस्ट बना दिया।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - काजोल ने बताया मैरिड लाइफ का ये बड़ा राज, शादी के रिश्ते में 100 फीसदी सच है ये बात
इसी के साथ खुशी कपूर ने बहन की शादी के फंक्शन के लिए गोल्डन टिश्यू सिल्क स्टाइल की साड़ी पहन रखी थी। बोट नेक वाले हैवी वर्क ब्लाउज के साथ खुशी की साड़ी भी महफिल लूट ले गई।
जान्हवी और खुशी के साथ साथ स्टाइल और फैशन वाले इस गेम में सोनम और शनाया कपूर भी बिल्कुल पीछे नहीं थीं। सोनम ने मेहंदी के लिए ब्लू और ग्रीन शेड का बहुत ही ट्रेडिशनल लुक वाला सूट पहना हुआ था।
शनाया कपूर का लुक भी बहुत अच्छा था और गर्ल्स इसे बेशक ही ट्राय कर सकती हैं। शनाया ने मेहंदी फंक्शन के लिए पिंक और येलो के क्लासिक कॉम्बिनेशन वाला लहंगा और चोली पहनी थी। गुलाबी रंग के लहंगे के साथ कंट्रास्ट येलो रंग की ब्रालेट स्टाइल चोली और दुपट्टे का लुक गजब लगा। सिंपल मेकअप, ज्वेलरी और वायरल जैली बैंगल्स ने शनाया के लुक में चार चांद जोड़ दिए थे। सारी ही कपूर बहनों का लुक बहुत ही अच्छा लगा, आप भी जरूर ही इस वेडिंग सीजन ये वाले लुक्स रिक्रिएट कर सकती हैं।
