छठ पूजा एक हिंदू त्यौहार है। यह कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनता है। इसे छइठ या षष्ठी पूजा के तौर पर भी जाना जाता है। बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी यूपी और नेपाल के तराई क्षेत्रों में भगवान सूर्य की पूजा से जुड़ा यह लोकपर्व है। मान्यता है कि यह मैथिल, मगध और भोजपुरी लोगों का सबसे बड़ा त्यौहार और यही उनकी संस्कृति का बड़ा हिस्सा भी है।
पर्व में जो पूजा होती है वह सूर्य, प्रकृति, जल, वायु और उनकी बहन छठी मइया को समर्पित है। इस त्यौहार के अनुष्ठान काफी कठिन रहते हैं, क्योंकि चार दिनों की अवधि में मनाया जाने वाले इस पर्व में पवित्र स्नान, उपवास और पीने के पानी (वृत्ता) से दूर रहना, लंबे समय तक पानी में खड़ा होना और प्रसाद (प्रार्थना प्रसाद) व अर्घ्य देना आदि शामिल है। वैसे, पर्यावरणविदों का दावा है कि छठ सबसे पर्यावरण-अनुकूल हिंदू त्यौहार है।