पटना

Chhath Puja 2025: छठ पूजा के रंग में रंगे सियासी चेहरे, राष्ट्रपति से मुख्यमंत्री तक देशभर के नेताओं ने दिया उगते सूर्य को अर्घ्य

आज छठ पूजा के आखिरी दिन देशभर में श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को अर्घ्य देकर इस महापर्व का समापन किया। इस मौके पर सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि राजनीति के लोग भी घाट पर पूजा-अर्चना करते नजर आए। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर छठ पूजा की शुभकामनाएं भी दीं।

Image

देश के अलग-अलग हिस्सों में नेताओं ने की छठ पूजा (ANI)

Photo : ANI

Chhath Puja in India: लोक आस्था के महापर्व का आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया। देश के अलग-अलग हिस्सों में पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पर्व को मनाया गया। दिल्ली से लेकर बिहार तक घाटों पर बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर न केवल आम जनता, बल्कि राजनीति से जुड़े लोग और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार भी भक्ति भावना में डूबे नजर आए। सीएम योगी से लेकर नीतीश कुमार, रेखा गुप्ता और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने घाट पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी छठ पूजा के आखिरी दिन देशवासियों को एक बार फिर से शुभकामनाएं दीं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना स्थित अपने सरकारी आवास पर परिवार के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा की रस्में निभाईं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व के आखिरी दिन लखनऊ स्थित गोमती नदी घाट पर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने ITO के पास हाथी घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना की। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने छठ के आखिरी दिन गुवाहाटी में पूजा कार्यक्रम में भाग लिया। ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझी ने अपनी पत्नी के साथ भुवनेश्वर के कुआखाई नदी घाट पर छठ पूजा अनुष्ठान किया।

द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में की छठ पूजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में छठ महापर्व को मनाया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी छठ पूजा में भाग लिया। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने किशनगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा की। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार के हाजीपुर में छठ पूजा के आखिरी दिन पूजा-अर्चना की। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी पटना स्थित अपने आवास पर छठ पूजा मनाई। राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी भी छठ पूजा में शामिल हुईं। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा नेता संजय मयूख ने भी छठ पूजा की।

घाटों और जलाशयों पर उमड़ी भीड़

इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने आस-पास के घाटों और जलाशयों पर उमड़े और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन किया। देश के विभिन्न हिस्सों जैसे बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र से आई तस्वीरों में सूर्योदय के समय आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। इन जगहों से आई तस्वीरों में सूर्योदय के समय महिलाएं ठंडे पानी में खड़ी हुई दिखाई दीं।

छठ पूजा क्या है?

छठ महापर्व की शुरुआत नहाय खाय से होती है, जब भक्त पवित्र स्नान करते हैं और सादा भोजन तैयार करते हैं। दूसरे दिन, खरना को, सुबह से शाम तक दिन भर का उपवास रखा जाता है और बाद में रसिया (मीठा दलिया) और रोटी के प्रसाद के साथ इसका समापन होता है। तीसरे दिन संध्या अर्घ्य होता है, जब 'निर्जला व्रत' (बिना पानी के उपवास) शुरू होता है, जो चौथे दिन (उषा अर्घ्य) तक चलता है। सबसे महत्वपूर्ण हिंदू त्योहारों में से एक, छठ पूजा, मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाई जाती है। यह नेपाल के कुछ हिस्सों और दुनिया भर में भारतीय समुदायों के बीच भी मनाई जाती है।

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी श्रद्धालुओं और व्रत रखने वालों के साथ-साथ इस पावन पर्व में भाग लेने वाले प्रत्येक देशवासी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 'एक्स' पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, "भगवान सूर्यदेव को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ आज महापर्व छठ का शुभ समापन हुआ। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के दौरान छठ पूजा की हमारी भव्य परंपरा के दिव्य दर्शन हुए। समस्त व्रतियों और श्रद्धालुओं सहित पावन पर्व का हिस्सा बने अपने सभी परिवारजनों का हृदय से अभिनंदन! छठी मईया की असीम कृपा से आप सभी का जीवन सदैव आलोकित रहे।"

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'