टेक एंड गैजेट्स

1,000 रुपये का खाना 200 में... Zomato पर चल रहा बड़ा स्कैम, जानें क्या है पूरा मामला

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 24, 2023, 04:07 PM IST

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जहां Zomato फूड डिलीवरी ऐप के एक Scam का खुलासा हुआ है. लिंक्डइन पर एक यूजर ने इसकी जानकारी Zomato के सीईओ को दी है जिसे लेकर दीपिंदर गोयल ने जवाब भी दिया है.

Image

आपको कहा जाता है कि आप ऑर्डर की डिलीवरी लेने से मना कर दो

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Zomato पर चल रहा बड़ा स्कैम
  • 1,000 का खाना मिलेगा 200 में
  • बेईमानी का लालच दे रहे लोग

Zomato Scam: फूड लवर्स आए-दिन किसी ना किसी बहाने ऑनलाइन अपना पसंदीदा खाना ऑर्डर करते रहते हैं, लेकिन अगर आप Zomato से खाना ऑर्डर करते हैं तो आज हम आपको एक नए स्कैम के बारे में बता रहे हैं. आज-कल Zomato के डिलीवरी एक्जिक्यूटिव आपका ऑर्डर लेकर आपके दरवाजे पर आते हैं और लालच देने वाला एक विकल्प देते हैं. यहां आपको कहा जाता है कि आप ऑर्डर की डिलीवरी लेने से मना कर दो, इसके बदले में 1,000 बिल की जगह मुझे 200-300 रुपये दे दो और मैं आपको ये ऑर्डर दे देता हूं. एक शख्स ले इस स्कैम को उजागर किया है.

Zomato के CEO को दी जानकारी

विनय सती नाकम एक शख्स ने लिंक्डइन पर ये मामला उजागर करते हुए Zomato के सीईओ दीपिंदर गोयल को ये जानकारी दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि मैंने बर्गर किंग से बर्गर Zomato के जरिए ऑर्डर किया था जिसका ऑनलाइन पेमेंट मैं कर चुका था. ऑर्डर लेकर आए डिलीवरी एक्जिक्यूटिव ने कहा सर आप ऑनलाइन पेमेंट की जगह कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन चुना कीजिए.

वायरल हो रहा ये पोस्ट

विनय सती ने जब पूछा एसा क्यों? तो डिलीवरी एक्जिक्यूटिव बोला 800-1,000 रुपये का खाना मंगवाते हैं, उसकी डिलीवरी लेने से इनकार कर दीजिए और इसके बदले मुझे 200-300 रुपये दे दें, मैं आपको ये ऑर्डर दे देता हूं. कहने का मतलब मैं Zomato पर ये बताउंगा कि आपको मैंने ऑर्डर डिलीवर कर दिया है, वहीं आपको ये बताना होगा कि आपने ऑर्डर की डिलीवरी नहीं ली. इसकी जगह आप मुझे इस ऑर्डर के लिए 200-300 रुपये दें. इसे लेकर Zomato के सीईओ दीपिंदर गोयल ने कहा है कि उन्हें इस मामले की जानकारी है और वो इसके समाधान पर काम कर रहे हैं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article