Google Lays Off Employee By SMS: दुनियाभर की टेक कंपनियां छंटनी कर रही हैं। लेकिन अब गूगल ने एक कर्मचारी को मैसेज भेजा और उसे नौकरी से निकाल दिया है। कर्मचारी ने एक्स पर यह दावा किया है। उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट में कहा कि गूगल ने उन्हें एक SMS भेजा कि उन्हें कंपनी से निकाला जा रहा है और इसके बाद उनके हैंगआउट और गूगल ड्राइव के एक्सेस को भी बंद कर दिया।
जेमिनी एआई में काम करता था कर्मी
एलेक्स कोहेन नाम के इस पूर्व गूगल कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर अपनी नौकरी जाने के अनुभव को शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "यह बताते हुए दुख हो रहा है कि आज मुझे गूगल से हटा दिया गया। मैं जेमिनी के लिए एल्गोरिदम को यथासंभव जागरूक बनाने का इंचार्ज था।"
एक मैसेज और गई नौकरी
उन्होंने आगे कहा, "आज ट्विटर पर शिकायत सामने आने के बाद, मैंने अचानक हैंगआउट और गूगल ड्राइव का एक्सेस खो दिया और मेरे मैनेजर ने मुझे यह बताने के लिए टेक्स्ट किया कि मुझे निकाल दिया गया है।"
उन्होंने आगे कहा, " वे मुझसे 12 महीने का सर्विरिएंस पीरियड ले रहे हैं। उसके बाद मैं तय करुंगा कि आगे क्या करना है । पिछले 5 महीनों में एलएलएम और एआई के बारे में सीखने का सफर अच्छा रहा!''
गूगल ने बढ़ाई थी 300% सैलरी
इससे पहले, गूगल ने अपने एक कर्मचारी की 300% सैलरी बढ़ा दी थी। परप्लेक्सिटी एआई के सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने खुलासा किया था कि गूगल ने एक बार एक कर्मचारी को वेतन में 300% बढ़ोतरी की पेशकश की थी, जो 'सर्च टीम' का हिस्सा था और उसकी कोई अपने एआई डिवीजन के साथ प्रत्यक्ष भागीदारी नहीं थी।
