टेक एंड गैजेट्स

Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro, Xiaomi 17 Pro Max की लॉन्चिंग कंफर्म, डिजाइन-फीचर्स लीक

शाओमी ने कंफर्म कर दिया है कि Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max केो साथ Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC प्रोसेसर मिलेगा। भारत में इस फोन की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

Image

Xiaomi 17 series/Photo- Xiaomi

Xiaomi 17 series की लॉन्चिंग इस महीने के आखिरी में चीन में लॉन्च होने वाली है और कंपनी ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। लॉन्चिंग से पहले Xiaomi 17 सीरीज के सभी फोन की डिजाइन लीक हुई है और कई फीचर्स भी सामने आए हैं। इस सीरीज के तहत Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max लॉन्च किए जाएंगे। Xiaomi 17 Pro के साथ दो डिस्प्ले मिलेगी जिनमें एक डिस्प्ले बैक पैनल पर होगी।

Xiaomi 17 Series की लॉन्चिंग

Xiaomi 17 series की लॉन्चिंग चीन में 25 सितंबर 2025 को होगी। इस सीरीज के तहत Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग की जानकारी चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo के जरिए दी है। सभी फोन को HyperOS 3 के साथ पेश किया जाएगा।

प्रमोशनल पोस्टर भी सामने आया है जिसमें फोन की डिजाइन साफ नजर आ रही है। तीनों फोन के बैक पैनल पर Leica का कैमरा होगा। तीनों फोन के साथ राउंड किनारे मिलेंगे और रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max के साथ Magic Back Screen मिलेगी जो कि सकेंडरी स्क्रीन है।

शाओमी ने कंफर्म कर दिया है कि Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max केो साथ Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC प्रोसेसर मिलेगा। भारत में इस फोन की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article