Xiaomi 14 Civi Launched in India, Xiaomi 14 Civi: स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी ने पहली बार अपने सीवी सीरीज फोन शाओमी 14 सीवी (Xiaomi 14 Civi) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को भारत में दो 32-32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से लैस किया गया है। फोन में दमदार रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा इसमें 4,700mAh बैटरी, कर्व्ड ऐमोलेड डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एस जेन 3 प्रोसेसर मिलता है।
Xiaomi 14 Civi Price: कितनी है कीमत
फोन को भारत में 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। इस कीमत पर 8GB + 256GB वेरियंट आता है। वहीं 12GB + 512GB वेरियंट की कीमत 47,999 रुपये है। फोन क्रूज ब्लू, माचा ग्रीन और शैडो ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। Xiaomi 14 Civi को 20 जून को दोपहर 12:00 बजे से फ्लिपकार्ट, एमआई डॉट कॉम, होम स्टोर्स और शाओमी के रिटेल पार्टनर से खरीदा जा सकेगा।
Xiaomi 14 Civi Specifications: स्पेसिफिकेशन
Xiaomi 14 Civi को एंड्रॉयड 14 आधारित HyperOS इंटरफेस के साथ पेश किया गया है। इसमें 6.55-इंच 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 446ppi पिक्सल डेंसिटी और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा डिस्प्ले के साथ HDR10+, डॉल्बी विजन और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन मिलता है।
पावर की बात करें तो फोन में 4nm स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट, 12GB तक LPDDR5 रैम और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज पैक की गई है। फोन में डाउनलोड स्पीड और नेटवर्क कवरेज को बेहतर बनाने के लिए इन-हाउस T1 सिग्नल एन्हांसमेंट चिप भी लगा है। इसके अलावा फोन में गेमिंग के लिए एक आइसलूप कूलिंग सिस्टम भी है, जो फोन को ठंडा रखता है।
Xiaomi 14 Civi में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 6, NFC, ब्लूटूथ 5.4, GPS, NFC और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। इसमें IR ब्लास्टर और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर हैं। इसमें ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और AI-समर्थित फेस अनलॉक सिस्टम भी है।
Xiaomi 14 Civi Camera: DSLR जैसा है कैमरा
कैमरा सेटअप Xiaomi 14 Civi का मुख्या हाईलाइट है। इसमें दो-दो सेल्फी कैमरे मिलते हैं और दोनों ही 32-32 मेगापिक्सल के हैं। इसके अलावा फोन के रियर में तीन कैमरे हैं, जिसे Leica ने Summilux लेंस के साथ मिलकर तैयार किया है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS), f/1.63 अपर्चर और 25mm इक्विवेलेंट फोकल लेंथ के साथ 50 मेगापिक्सल का लाइट फ्यूजन 800 इमेज सेंसर, 2x जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल शूटर शामिल है।
Xiaomi 14 Civi Battery: कैसी है बैटरी
Xiaomi 14 Civi में 4,700mAh की बैटरी और 67W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन 30 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।
