टेक एंड गैजेट्स

माइक्रोब्लॉगिंग साइट X Down: लाखों की संख्या में यूजर्स नहीं कर पा रहे पोस्ट, फीड भी गायब

भारतीय समय अनुसार शाम 5:20 बजे से भारत में एक्स डाउन हुआ। एक्स के यूजर्स को पोस्ट करने, रिफ्रेश करने में समस्या आ रही है।

माइक्रोब्लॉगिंग साइट X Down

माइक्रोब्लॉगिंग साइट X Down

माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स X (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) डाउन हो गया है। इसके चलते दुनियाभर के यूजर्स लॉगइन, पोस्ट और फीड को देख नहीं पा रहे हैं। भारतीय समय अनुसार शाम 5:20 बजे से भारत में एक्स डाउन हुआ। एक्स के यूजर्स को पोस्ट करने, रिफ्रेश करने में समस्या आ रही है। एक्स का सर्वर इस समय पूरी दुनिया में डाउन है। यह गड़बड़ी व्यापक प्रतीत होती है, जो वेब संस्करण (x.com) के साथ-साथ एंड्रॉइड और आईओएस उपकरणों के लिए मोबाइल एप्लिकेशन पर प्लेटफॉर्म की पहुंच को प्रभावित कर रही है।

आउटेज को ट्रैक करने वाली पॉपुलर वेबसाइट'डाउनडिटेक्टर' की तरफ से भी की गई है। आज शाम 5 बजकर 17 मिनट तक डाउनडिटेक्टर पर एक्स डाउन होने की करीब 1100 से अधिक शिकायते दर्ज की गईं। आउटेज की यह समस्या कुछ देर बार ठीक भी हो गई। हालांकि फिलहाल अभी इस बात का पता नहीं चल पाया कि किन कारणों से माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को इस तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ा।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब X यूजर्स को इस तरह के आउटेज का सामना नहीं करना पड़ा है। कई बार इस तरह की दिक्कतें टेक्निकल एरर की वजह से होती हैं तो कई बार मेंटिनेंस के दौरान नेटवर्क में इस तरह के दिक्कतें होती हैं।

2022 में मस्क ने ट्विटर को खरीदा था

आपको बता दें कि एलन मस्क ने साल 2022 में ट्विटर को खरीदा था। इस डील के कुछ दिनों के बाद ही उन्होंने इसका नाम बदलकर X कर दिया था। एलन मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था। मस्क ने एक्स पर अब तक दर्जनों फीचर्स जोड़ चुके हैं। उन्होंने ही इसमें सब्सक्रिप्शन प्लान की शुरुआत की थी। इसके साथ ही अब वे X पर एआई टूल की सुविधा भी दे चुके हैं।

लेटेस्ट न्यूज

आलोक कुमार
आलोक कुमार Author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभ... और देखें

End of Article