टेक एंड गैजेट्स

पीएम मोदी की सेमीकंडक्टर पहल को पूरा करने की दिशा में काम करेंगे : एचडी कुमारस्वामी

Semiconductor In India: हमारी डिजिटल और तकनीकी अर्थव्यवस्था अनेक निवेश और रोजगार पैदा कर रही है, विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में, जो कि सेमीकंडक्टर पर निर्भर करता है। भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के लिए अगले दशक के फोकस के क्षेत्र इलेक्ट्रॉनिक्स और माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, एआई, ऑटोमोटिव और ईवी हैं।

Image

semiconductor

Semiconductor In India: केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेमीकंडक्टर पहल को पूरा करने की दिशा में काम करेंगे। सेमीकंडक्टर एक स्ट्रेटेजिक इंडस्ट्री है। इससे बड़ी संख्या में नौकरियां पैदा होंगी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, "सेमीकंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल विनिर्माण के लिए एक बुनियादी जरूरत है, जिसे उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना से मजबूती मिली है।

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में भारत की उपस्थिति बढ़ाने की जरूरी

उन्होंने आगे कहा, "ये दोनों क्षेत्र बहुत ज्यादा रोजगार पैदा करते हैं। मैं प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से उठाए गए सेमीकंडक्टर-संबंधी कदमों की सराहना करता हूं और अपने मंत्रालय के जरिए उन्हें पूरा करने की दिशा में काम करूंगा।" पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एक्स पर पोस्ट किया, "सेमीकंडक्टर जैसे इंडस्ट्री सेक्टर के लिए पूंजी समर्थन ग्लोबल तकनीकी विनिर्माण क्षेत्र में भारत की उपस्थिति बढ़ाने के लिए जरूरी है।"

इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण पर फोकस

हमारी डिजिटल और तकनीकी अर्थव्यवस्था अनेक निवेश और रोजगार पैदा कर रही है, विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में, जो कि सेमीकंडक्टर पर निर्भर करता है। भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के लिए अगले दशक के फोकस के क्षेत्र इलेक्ट्रॉनिक्स और माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, एआई, ऑटोमोटिव और ईवी हैं।

पीएम मोदी ने हाल ही में 1.25 लाख करोड़ से अधिक लागत के सेमीकंडक्टर संयंत्रों की आधारशिला रखी थी। भारत विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था है। इसका लक्ष्य 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था बनना है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article