टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp वीडियो कॉल का मजा हुआ दोगुना, और भी सुंदर दिखेंगे आप, मेकअप की नहीं पड़ेगी जरूरत

WhatsApp video call filters: जो लोग सेल्फी से लेकर फोटो तक में फिल्टर का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं वह व्हाट्सएप वीडियो कॉल में भी फिल्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। नया फिल्टर बटन यूजर्स को विभिन्न फिल्टर के बीच आसानी से स्विच करने की अनुमति देता है।

Image

WhatsApp video call filters (image-istock)

WhatsApp video call filters: यदि आप वीडियो कॉलिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी वीडियो कॉलिंग के दौरान फिल्टर लगाने की सुविधा दे रही है, जिससे आप बिना मेकअप के भी सुंदर दिख सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को बैकग्राउंड बदलने की भी सुविधा मिलेगी। बता दें कि इस तरह का फीचर्स पहले से ही Snapchat पर उपलब्ध है।

वीडियो कॉलिंग का मजा होगा डबल

अपडेट ट्रैकर WABetaInfo के अनुसार, यह फीचर गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध Android 2.24.20.20 अपडेट के लिए लेटेस्ट WhatsApp बीटा में देखा गया था। इसमें कैमरा इंटरफेस में एक नया फिल्टर बटन जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स एक टैप से फिल्टर लागू कर सकते हैं। ये इफेक्ट वीडियो कॉल तक ही सीमित थे, लेकिन व्हाट्सएप अब इस सुविधा को कैमरे तक बढ़ा रहा है।

क्या होगा फायदा

जो लोग सेल्फी से लेकर फोटो तक में फिल्टर का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं वह व्हाट्सएप वीडियो कॉल में भी फिल्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। नया फिल्टर बटन यूजर्स को विभिन्न फिल्टर के बीच आसानी से स्विच करने की अनुमति देता है, जिससे फोटो और वीडियो कैप्चर करने से पहले वह रियल टाइम में व्यू भी देख सकते हैं। फिल्टर में एक स्किन-स्मूथिंग ऑप्शन भी है जिसे फोटो को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

वीडियो कॉल में बदल सकेंगे बैकग्राउंड

यदि आपने गूम मीटिंग ऐप या गूगल मीट का इस्तेमाल किया है तो आप जानते होंने कि यूजर्स को लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान बैकग्राउंड बदलने की सुविधा मिलती है। यह सुविधा अब व्हाट्सएप वीडियो कॉल के दौरान भी मिलने वाली है। यूजर्स अब रियल टाइम में बैकग्राउंड को अपनी मर्जी से बदल सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स बैकग्राउंड को पूरी तरह से ब्लर कर सकते हैं और कैमरा लाइटिंग एडजस्ट कर सकते हैं। यूजर्स को ब्लर, लिविंग रूम, ऑफिस, कैफे, पेबल्स, फूडी, स्मूश, बीच, सनसेट, सेलिब्रेशन और फॉरेस्ट स्टार्स जैसे बैकग्राउंड ऑप्शन मिलते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article