टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp Status में आ रहा है धमाकेदार फीचर, अब एक्सपायर स्टेटस भी दिखाई देंगे

WhatsApp करोड़ों यूजर्स के लिए एक धमाकेदार फीचर ला रहा है। वॉट्सऐप स्टेटस में 24 घंटे बाद डिलीट हो जाते हैं। लेकिन अब एक ऐसा फीचर आ रहा है जिससे इस टाइम लिमिट के बाद भी स्टेटस देखा जा सकेगा।

Image

वॉट्सऐप स्टेटस में यूजर्स को जल्द मिलेगा नया एक्सपीरियंस। (फोटो क्रेडिट-Digit)

WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। करीब 4 बिलियन से अधिक इस समय अपने स्मार्टफोन पर इस मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितना जरूरी ऐप बन चुका है। वॉइस कॉलिंग और चैटिंग के साथ साथ अब यह डॉक्यूमेंट शेयरिंग और रिचार्ज जैसी सुविधाओं के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी समय-समय पर नए-नए फीचर्स लाती रहती है। अब कंपनी यूजर्स के लिए एक धमाकेदार फीचर लाने की तैयारी कर रही है।

WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म में यूजर्स को स्टेटस लगाने का ऑप्शन देता है। अगर आपने कभी वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया होगा तो जानते होंगे कि 24 घंटे के बाद स्टेटस अपने आप रिमूव हो जाता है। अब वॉट्सऐप एक ऐसा फीचर भी ला रहा है जिससे 24 घंटे बाद भी स्टेटस विजिबल रहेगा। आइए आपको इस अपकमिंग फीचर के बारे में बताते हैं।

एक्सपायर हुए स्टेटस भी देख सकेंगे

WhatsApp Status को 24 घंटे बा भी देखा जा सके इसके लिए कंपनी इंस्टाग्राम के स्टेटस आर्काइव जैसा फीचर ला सकती है। इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि 24 घंटे की टाइम लिमिट के बाद भी एक्सापयर हुए स्टेटस को देखा जा सकता है। आर्काइव फीचर से टाइम लिमिट पूरी होने के बाद स्टेटस अपने आप सेव हो जाएंगे और आप उन्हें देख पाएंगे और स्टेटस को मैनुअली सेव नहीं करना पड़ेगा।

यूजर्स को मिलेगा कंट्रोल फीचर

आपको बता दें कि वॉट्सऐप का यह अर्काइव फीचर Business User के पास पहले से ही अवेलेबल था। रेगुलर यूजर्स पिछले काफी समय से इसकी डिमांड कर रहे थे जो अब पूरी होने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक स्टेटस लगाने के 24 घंटे बाद भी डिलीट नहीं होगा इसे यूजर्स को खुद ही डिलीट करना होगा। हालांकि यूजर्स को नए फीचर्स के साथ कुछ नए कंट्रोल फीचर्स भी मिलेंगे। कंट्रोल फीचर से यूजर्स यह डिसाइड कर पाएंगे कि वे स्टेटस को आर्काइव करना चाहते हैं या नहीं। अगर यूजर डिसेबल का ऑप्शन चुनते हैं तो फिर स्टेटस आर्काइव नहीं होंगे।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article