टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp में आया कमाल का फीचर, इस्तेमाल करने का तरीका जान लें

WhatsApp पर किसी मैसेज का अनुवाद करने के लिए यूजर को उस मैसेज पर लंबे समय तक प्रेस करना होगा, जिसके बाद उन्हें नया Translate विकल्प दिखाई देगा। इसके बाद वे वह भाषा चुन सकते हैं, जिसमें मैसेज का अनुवाद करना है और भविष्य में अन्य अनुवादों के लिए भाषा पैक भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

WhatsApp New Message Translations Feature /Photo- WhatsApp

मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने एक बड़े ही कमाल का फीचर जारी किया है। WhatsApp के इस नए फीचर को Message Translations नाम दिया गया है। इसे खासतौर पर उनलोगों के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें भाषा को लेकर दिक्कत होती है। नाम से ही जाहिर होता है कि यह WhatsApp पर भाषा की दिक्कत को पूरी तरह से खत्म कर देगा। सबसे खास बात यह है कि WhatsApp का यह नया फीचर रियल टाइम में अनुवाद करता है और वह भी 19 भाषाओं में जिसमें हिंदी भी शामिल है।

Message Translations on WhatsApp

व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि उसका नया Message Translations फीचर अब पर्सनल चैट, ग्रुप कॉन्वर्सेशन और चैनल अपडेट्स में काम करेगा। यह फीचर फिलहाल एंड्रॉयड और iOS दोनों डिवाइसों पर उपलब्ध हो रहा है। एंड्रॉयड पर यह फीचर छह भाषाओं अंग्रेजी, स्पेनिश, हिंदी, पुर्तगाली, रूसी और अरबी को सपोर्ट करता है। वहीं, iOS पर लॉन्च के समय यह 19 से अधिक भाषाओं को सपोर्ट करेगा।

व्हाट्सएप पर किसी मैसेज का अनुवाद करने के लिए यूजर को उस मैसेज पर लंबे समय तक प्रेस करना होगा, जिसके बाद उन्हें नया Translate विकल्प दिखाई देगा। इसके बाद वे वह भाषा चुन सकते हैं, जिसमें मैसेज का अनुवाद करना है और भविष्य में अन्य अनुवादों के लिए भाषा पैक भी डाउनलोड कर सकते हैं।

एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए एक और सुविधा यह है कि वे पूरे चैट थ्रेड के लिए ऑटोमैटिक अनुवाद एक्टिव कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आने वाले सभी मैसेज अपने आप ट्रांसलेट हो जाएंगे और उपयोगकर्ता को मैन्युअल रूप से कुछ करने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी ने जोर दिया कि यह फीचर प्राइवेसी को सुरक्षित रखता है, क्योंकि अनुवाद प्रक्रिया डिवाइस पर ही होती है और व्हाट्सएप को चैट के कंटेंट तक पहुंच नहीं होती।

यह नया फीचर हाल के महीनों में व्हाट्सएप में किए गए AI-पावर्ड अपडेट्स का हिस्सा है। पहले प्लेटफॉर्म ने Writing Help फीचर पेश किया था, जो Meta AI का उपयोग करके उपयोगकर्ताओं को उनके लिखे टेक्स्ट के आधार पर सुझाव देता है। इससे उपयोगकर्ता अपने मैसेज को बेहतर टोन और स्टाइल में लिख सकते हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article