Amazon Great Indian Festival sale: सभी लोगों के लिए सेल शुरू, ये हैं मोबाइल पर मिलने वाले टॉप-5 ऑफर्स

​Amazon Great Indian Festival sale: Amazon इंडिया का फेस्टिव सीजन सेल सभी यूजर्स के लिए लाइव हो गया है, जिसमें स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य कई प्रोडक्ट्स पर शानदार डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं। चाहे आप प्रीमियम डिवाइस खरीदना चाहते हों या बजट-फ्रेंडली ऑप्शन, इस सेल में हर प्रकार के यूजर्स के लिए आकर्षक डील्स हैं। ​

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Sep 23 2025, 09:26 IST
​फोन खरीदने का शानदार मौका​Image Credit : Amazon01 / 06

​फोन खरीदने का शानदार मौका​

​अगर आप अपने फोन को अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है। इस रिपोर्ट में हम आपको OnePlus, Samsung और Apple के टॉप-5 ऑफर्स के बारे में बताएंगे। iPhone 15 तो अब तक की सबसे कम कीमत पर मिल रहा है। आइए जानते हैं Amazon Great Indian Festival सेल में उपलब्ध कुछ टॉप स्मार्टफोन डील्स के बारे में...​

​1. Apple iPhone 15​Image Credit : Amazon02 / 06

​1. Apple iPhone 15​

​iPhone 15 में 6.1 इंच का XDR OLED डिस्प्ले है और यह Apple के A16 Bionic चिपसेट से लैस है। फ़ोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP का मेन कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3349mAh की बैटरी है। Amazon पर यह iPhone 15 बैंक डिस्काउंट के बाद केवल ₹46,000 में उपलब्ध है।​

​2. Samsung Galaxy S24 Ultra​Image Credit : Amazon03 / 06

​2. Samsung Galaxy S24 Ultra​

Samsung Galaxy S24 Ultra में 6.8 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से पावरफुल है। कैमरा सेटअप में 200MP प्राइमरी सेंसर, 50MP 5x टेलीफोटो, 12MP अल्ट्रावाइड और 10MP 3x ऑप्टिकल जूम शामिल हैं। फ्रंट कैमरा 12MP का है। 5,000mAh बैटरी के साथ यह फोन लंबे समय तक चलता है। Amazon सेल में इसे लॉन्च प्राइस ₹1,34,999 के मुकाबले ₹71,999 में खरीदा जा सकता है।

​3. OnePlus 13r​Image Credit : Amazon04 / 06

​3. OnePlus 13r​

​OnePlus 13r में 6.78 इंच का 1.5K LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। बैटरी 6,000mAh की है और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में 50MP मेन, 8MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो है, जबकि फ्रंट में 16MP कैमरा है। Amazon पर इसका प्राइस ₹37,999 है।​

​4. OnePlus 13s​Image Credit : Amazon05 / 06

​4. OnePlus 13s​

​OnePlus 13s में 6.32 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है और यह Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आता है। फोन में 12GB RAM और 5,850mAh बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT-700 OIS और 50MP 2X ऑप्टिकल जूम टेलीफोटो शामिल हैं। फ्रंट कैमरा 32MP का है। Amazon पर बैंक डिस्काउंट के बाद यह ₹49,999 में उपलब्ध है। लॉन्च प्राइस 12GB/256GB वेरिएंट के लिए ₹54,999 था।​

5. iPhone 16Image Credit : Amazon06 / 06

5. iPhone 16

iPhone 16 के 128 जीबी वेरियंट को 69,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!