टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp इस नए फीचर पर कर रहा है काम, ग्रुप चैट पर जल्द दिख सकता है बदलाव

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 10:50 AM IST

WhatsApp अपने यूजर्स को समय-समय पर नए फीचर्स उपलब्ध कराता रहता है। इसी क्रम में अब प्लेटफॉर्म पर इस नए फीचर पर काम कर रहा है।

Image

WhatsApp इस नए फीचर पर कर रहा है काम (Photo- UnSplash)

WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इससे डेस्कटॉप ऐप में ग्रुप चैट में मेंबर्स के प्रोफाइल पिक्चर नजर आएंगे। ये फीचर फिलहाल अंडर डेवलपमेंट है और इसे कब रिलीज किया जाएगा। इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस साल की शुरुआत में वॉट्सऐप इसी फीचर की टेस्टिंग iPhones के लिए भी कर रहा था।

WABetainfo के पोस्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप डेस्कटॉप ऐप बीटा टेस्टर्स को जल्द एक फीचर मिलेगा। इससे उन्हें ग्रुप चैट के भीतर मेंबर्स के प्रोफाइल पिक्चर दिखाई देंगे। ये प्रोफाइल पिक्चर ग्रुप में भेजे गए हर मैसेज के साइड में दिखाई देंगे। फिलहाल वॉट्सऐप पर केवल मैसेज के बगल में मेंबर्स का नाम ही दिखाई देता है।

WABetainfo ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है उसके मुताबिक अगर किसी मेंबर ने प्रोफाइल पिक्चर नहीं रखा है या पिक्चर प्राइवेसी सेटिंग की वजह से उपलब्ध नहीं है तो डिफॉल्ट आइकन नजर आएगा। इसका कलर कॉन्टैक्ट नेम ही तरह होगा। पहले भी इस फीचर को लेकर जानकारी सामने आई थी। तब WABetainfo की ओर से कहा गया था कि इस फीचर को बंद करने का कोई ऑप्शन नहीं होगा। क्योंकि, ये मेंबर्स के लिए बाय डिफॉल्ट सेट होगा।

इसके अलावा आपको बता दें कि वॉट्सऐप ने हाल ही में डेस्कटॉप बीटा ऐप में कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए ब्लर टूल को जारी करना शुरू किया है। इसकी मदद से यूजर्स तेजी से किसी इमेज में संवेदनशील जानकारियों को ब्लर कर पाएंगे। यूजर्स इसके लिए ब्लर साइज को भी सेलेक्ट कर पाएंगे।

इस हफ्ते की शुरुआत में ये भी जानकारी सामने आई थी कि वॉट्सऐप फॉर्वडेड मीडिया फाइल्स में कैप्शन एड करने की एबिलिटी को भी टेस्ट कर रहा है। फिलहाल प्लेटफॉर्म पर लोकल स्टोरेज से शेयर किए जा रहे फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स पर कैप्शन एड करने का ऑप्शन मिलता है। इस नए फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स के साथ की जा रही है।

साकेत सिंह बघेल
साकेत सिंह बघेलauthor

साकेत सिंह बघेल टाइम्स नाउ नवभारत के लिए टेक सेक्शन कवर करते हैं. इन्हें टेक कवर करते हुए करीब 5 साल हो चुके हैं। इस दौरान इन्होनें ढेरों गैजेट्स को रिव्यू करने और टेक्नोलॉजी के बारे में लिखने के साथ-साथ देशभर के कई ऑनलाइन-ऑफलाइन इवेंट्स को कवर भी किया है। एक्सपर्ट इंटरव्यूज भी किए हैं। टेक की स्टोरीज कवर करने के अलावा साकेत को फोटोग्राफी और गज़लों में भी काफी दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article