टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp ने लॉन्च किया बड़े ही काम का फीचर, बदल जाएगा चैटिंग का अंदाज

WhatsApp का दूसरा नया फीचर Text Stickers है। इसके तहत यूजर्स किसी भी शब्द को स्टिकर में बदल सकते हैं। इसके लिए उन्हें बस उस शब्द को Sticker Search बार में टाइप करना होगा। बने हुए टेक्स्ट स्टिकर्स को यूजर्स चाहें तो सीधे चैट में भेज सकते हैं या अपने स्टिकर पैक में सेव भी कर सकते हैं।

WhatsApp Introduces Member Tags for Group Chats, Event Reminders, and More

WhatsApp Introduces Member Tags for Group Chats, Event Reminders, and More

Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स जोड़ रहा है। अब WhatsApp ने ग्रुप चैट्स के लिए कई नए फीचर्स की घोषणा की, जिनमें Member Tags, Text Stickers और Event Reminders शामिल हैं। इनका मकसद ग्रुप में बेहतर कनेक्शन, पहचान और प्लानिंग को आसान बनाना है।

ग्रुप चैट्स के लिए Member Tags फीचर

WhatsApp ने ग्रुप चैट्स में Member Tags फीचर शुरू किया है। इसके जरिए यूजर्स अपने नाम के साथ एक टैग जोड़ सकते हैं, जिससे ग्रुप के अन्य मेंबर्स को उनकी भूमिका या पहचान समझने में आसानी होगी। यह टैग हर ग्रुप के लिए अलग-अलग कस्टमाइज किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर, एक ही यूजर किसी ग्रुप में “Anna’s Dad” और दूसरे ग्रुप में “Goalkeeper” जैसा टैग इस्तेमाल कर सकता है। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है।

Text Stickers से चैट होगी और ज्यादा क्रिएटिव

WhatsApp का दूसरा नया फीचर Text Stickers है। इसके तहत यूजर्स किसी भी शब्द को स्टिकर में बदल सकते हैं। इसके लिए उन्हें बस उस शब्द को Sticker Search बार में टाइप करना होगा। बने हुए टेक्स्ट स्टिकर्स को यूजर्स चाहें तो सीधे चैट में भेज सकते हैं या अपने स्टिकर पैक में सेव भी कर सकते हैं। यह फीचर चैटिंग को और ज्यादा मज़ेदार और पर्सनल बनाने में मदद करेगा।

Event Reminders से कोई प्लान नहीं छूटेगा

तीसरा अहम फीचर Event Reminders है। अब जब यूजर किसी ग्रुप में इवेंट बनाता है, तो वह उसमें शामिल लोगों के लिए कस्टम अर्ली रिमाइंडर सेट कर सकता है। WhatsApp के अनुसार, इससे यूजर्स को पार्टी में समय पर पहुंचने या किसी कॉल में सही समय पर जुड़ने में मदद मिलेगी। पहले से ही ऐप में इवेंट बनाने, उन्हें पिन करने, RSVPs इकट्ठा करने और अपडेट्स शेयर करने की सुविधा मौजूद है।

ग्रुप चैट्स में पहले से मौजूद कई पावरफुल फीचर्स

WhatsApp का कहना है कि ये तीनों नए फीचर्स उन कई सुविधाओं में जुड़ गए हैं, जो पिछले कुछ सालों में ग्रुप चैट्स के लिए लाई गई हैं। इनमें 2GB तक की बड़ी फाइल शेयरिंग, HD मीडिया, स्क्रीन शेयरिंग, वॉयस चैट्स और अन्य फीचर्स शामिल हैं।

2026 में आ सकते हैं और भी बड़े अपडेट

WhatsApp आने वाले समय में और नए फीचर्स पर भी काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 में ऐप में Usernames, WhatsApp स्टोरेज क्लियर करने के लिए इन-बिल्ट चैट क्लियरिंग टूल, ज्यादा सुरक्षा के लिए Strict Account Security Mode और ग्रुप चैट्स में @all मेंशन जैसे फीचर्स लॉन्च हो सकते हैं।

Pradeep Pandey
Pradeep Pandey author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article