टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp पर अब 32 लोगों को एक बार में कर सकते हैं वीडियो कॉल, जानें किन्हें फायदा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 29, 2023, 06:53 PM IST

WhatsApp नए-नए फीचर्स ला रहा है जिससे यूजर्स का अनुभव और बेहतर बनाया जा सके। अब एक और नया फीचर पेश किया गया है जिसमें 32 लोगों को एक साथ वीडियो कॉल किया जा सकता है।

Image

अब यूजर्स व्हाट्सएप पर 32 लोगों को इकट्ठा वीडियो कॉल कर सकेंगे।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • व्हाट्सएप लाया एक और नया फीचर
  • एक साथ 32 लोगों को वीडियो कॉल
  • जल्द आएगा एक और मजेदार फीचर

WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप लगातार अपडेट हो रहा है और इस बार कंपनी ने एक और जोरदार फीचर इस ऐप में जोड़ा है। ताजा रिपोर्ट में सामने आया है कि अब यूजर्स व्हाट्सएप पर 32 लोगों को इकट्ठा वीडियो कॉल कर सकेंगे। मेटा के मालिकाना हम वाली मैसेजिंग ऐप को लेकर जानकारी आई है कि ये फीचर विंडोज यूजर्स के लिए पेश किया गया है। वैबेटेनफोज के ट्विटर पेज पर इस फीचर का स्क्रीनशॉट जारी किया गया है जिसमें एक साथ 32 लोगों को वीडियो कॉल किया गया। यहां जानकारी दी गई है कि चुनिंदा बीटा टेस्टर्स को अपनी टीम के साथ वीडियो कॉलिंग के लिए इन्वाइट किया गया था।

अभी 8 लागों हो पाते हैं शामिल

व्हाट्सएप में फिलहाल 8 लोगों से एक साथ वीडियो कॉल पर बात की जा सकती है और 32 लोगों को एक-साथ जोड़कर आप वॉइस चैट कर सकते हैं। इसके पहले भी कई मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया था कि व्हाट्सएप जल्द ही इस फीचर को लॉन्च कर सकता है जिसमें 8 से कई ज्यादा लोग एक साथ वीडियो कॉल पर दिखेंगे। यूजर्स अब अपने विंडोज के लिए इस फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे और 2.2324.1.0 अपडेट माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर उपलब्ध होगा।

पिन भी कर सकेंगे मैसेज

व्हाट्सएप एक और फीचर पर काम कर रहा है जिसमें यूजर्स मैसेज को पिन कर सकेंगे, इससे महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में आसानी से रखा जा सकेगा। आप एक समय सीमा के लिए इस मैसेज को पिन कर सकते हैं और तब तक आपका पिन किया मैसेज एक्टिव रहेगा। इसके बाद अपने-आप पिन किया हुआ मैसेज अनपिन हो जाएगा। यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से यहां मैसेज को 24 घंटे, 7 दिन और 1 महीने तक के लिए पिन कर सकेंगे। बता दें कि यूजर्स काम हो जाने पर किसी भी समय इस मैसेज को अनपिन कर सकते हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article