टेक एंड गैजेट्स

Flipkart लाया धमाकेदार स्कीम, अब खराब स्मार्टफोन और सामान भी होगा एक्सचेंज

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 27, 2023, 10:35 PM IST

Flipkart आए दिन तरह-तरह के ऑफर्स और डील्स ग्राहकां को मुहैया कराता है और अब इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने एक धमाकेदार डील पेश की है। अब ग्राहक खराब स्मार्टफोन और अन्या सामान को एक्सचेंज कर सकेंगे।

Image

ग्राहकों को बेकार हो चुके उपकरणों के बदले एक्‍सचेंज कीमत मिलेगी।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • फ्लिपकार्ट लाया धमाकेदार ऑफर
  • खराब सामान करा सकेंगे एक्सचेंज
  • जानें कैसे मिलेगा डील का फायदा

Flipkart Amazing Offer: भारत के स्‍वदेशी ई-कॉमर्स मार्केटप्‍लेस फ्लिपकार्ट ने बेकार हो चुके (नॉन-फंक्‍शनल) एप्‍लायंसेज़, स्‍मार्टफोन तथा फीचर फोन्‍स के लिए आज एक्‍सचेंज प्रोग्राम लॉन्‍च करने की घोषणा की है। यह प्रोग्राम ग्राहकों को अपने पुराने और बेकार हो चुके लार्ज तथा इलैक्‍ट्रॉनिक एप्‍लायंसेज़ जैसे टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन से लेकर लैपटॉप, स्‍मार्टफोन तथा फीचर फोन्‍स को एक्‍सचेंज करने की सुविधा दिलाएगा। फ्लिपकार्ट के व्‍यापक लॉजिस्टिक्‍स नेटवर्क तथा कुशल टैक-आधारित प्रक्रियाओं के चलते यह एक्‍सचेंज प्रक्रिया ग्राहकों के लिए एक ही विज़‍िट में पूरी की जा सकेगी, और इस तरह उन्‍हें मिलेगा सुविधाजनक तथा झंझट रहित अनुभव।

बेकार हो चुके उपकरणों के बदले एक्‍सचेंज कीमत मिलेगी

यह प्रोग्राम ग्राहकों को उनके बेकार पड़ चुके उपकरणों का उचित प्रकार से निपटान करने की समस्‍या से मुक्ति दिलाएगा। फ्लिपकार्ट के एक्‍सचेंज प्रोग्राम के चलते आपको न तो पुराने उपकरणों की खरीद-फरोख्‍त या एक्‍सचेंज करने वाले किसी वैंडर की तलाश करने और न ही पुराने नॉन-फंक्‍शनल एप्‍लायंसेज़ को कहीं पहुंचाने की जरूरत है। इस प्रोग्राम का एक और फायदा यह है कि इससे ग्राहकों को बेकार हो चुके उपकरणों के बदले एक्‍सचेंज कीमत मिलेगी जिसका इस्‍तेमाल अपग्रेड किए गए प्रोडक्‍ट की खरीद के लिए किया जा सकता है।

ई-वेस्‍ट में कमी लाने में मददगार

इस तरह, यह प्रोग्राम नॉन-फंक्‍शनल प्रोडक्‍ट्स को न सिर्फ इस्‍तेमाल करने योग्‍य करेंसी में बदलता है बल्कि गलत तरीके से होने वाले निपटान से पैदा होने वाले ई-वेस्‍ट में भी कमी लाने में मददगार है। फ्लिपकार्ट ने ई-वेस्‍ट का जिम्‍मेदार तरीके से निपटान सुनिश्चित करने के लिए अधिकृत वैंडर्स के साथ भागीदारी की है। पुराने और बेकार हो चुके प्रोडक्‍ट की हालत के मुताबिक, उसे रीफर्बिश, रीसाइकिल करने या अधिकृत वैंडरों द्वारा जिम्‍मेदारी के साथ निपटान की व्‍यवस्‍था की गई है।

2019 में 3.2 मिलियन टन ई-वेस्‍ट पैदा हुआ

एक्‍सचेंज प्रोग्राम के लॉन्‍च के बारे में, आशुतोष सिंह चंदेल, सीनियर डायरेक्‍टर एवं बिज़नेस हैड, री-कॉमर्स, फ्लिपकार्ट ने कहा, "भारत दुनिया में ई-वेस्‍ट पैदा करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश है जहां 2019 में 3.2 मिलियन टन ई-वेस्‍ट पैदा हुआ, लेकिन केवल 10 प्रतिशत वेस्‍ट को ही रीसाइकिल करने के लिए एकत्र किया जाता है। MEITY पॉलिसी पेपर के अनुसार, इस सैक्‍टर को अधिक सर्कुलर नीति अपनाने की जरूरत है। अब नॉन-फंक्‍शनल एप्‍लायंसेज़ के लिए पेश नए एक्‍सचेंज प्रोग्राम के साथ ही, हम अपने ग्राहकों को पुराने इलैक्‍ट्रॉनिक एवं लार्ज एप्‍लायंसेज़ को बदलने के लिए इनोवेटिव, सस्‍टेनेबल और सुविधाजनक समाधान देने के साथ-साथ उन्‍हें अपनी मनमर्जी के प्रोडक्‍ट से अपग्रेड करने की सुविधा भी दे रहे हैं।"

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article