टेक एंड गैजेट्स

गलत स्पेलिंग वाला भेज दिया मैसेज, तो WhatsApp के इस नए फीचर से हो जाएगा ठीक

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 23, 2023, 01:35 PM IST

WhatsApp Edit massage: व्हाट्सएप (WhatsApp) ने भेजे गए टेक्स्ट मैसेज को एडिट करने वाले फीचर को रोलआउट कर दिया है।

Image

व्हाट्सएप फीचर

WhatsApp Edit massage: व्हाट्सएप (WhatsApp) ने भेजे गए टेक्स्ट मैसेज को एडिट करने वाले फीचर को रोलआउट कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स मैसेज सेंड करने के बाद भी उसे एडिट कर पाएंगे। हालांकि,मैसेज को सेंड करने के 15 मिनट के भीतर ही एडिट किया जा सकेगा। इस फीचर्स को हाल ही में वेब वर्जन के लिए बीटा टेस्टिंग के लिए जारी किया गया था। अब कंपनी ने इसके ऑफिशियल रोलआउट की घोषणा कर दी है।

व्हाट्सएप एडिट फीचर

व्हाट्सएप ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि जब आप कोई गलती करते हैं और सुधारना चाहते हैं तो आप भेजे गए मैसेज को एडिट कर सकते हैं।' हालांकि, यूजर्स केवल मैसेज भेजने के पहले 15 मिनट में ही मैसेज को बदल सकते हैं। एडिटेड मैसेज उनके साथ एडिटेड डिस्प्ले करेगा। यानी मैसेज रिसीव करने वाले को मैसेज के एडिट होने की जानकारी मिल जाएगी, लेकिन वह पहले वाले मैसेज को नहीं देख सकेंगे।

मैसेजिंग एप पहले से ही भेजे गए मैसेज को डिलीट करने का फीचर देता है। भेजे गए मैसेज को एडिट करने का फीचर पूरे मैसेज को फिर से लिखने में लगने वाले समय की बचत करेगी।

फीचर यूज करने का प्रोसेस

व्हाट्सएप का यह फीचर एपल जैसा ही है। एपल ने iOS 16 के साथ टेक्स्ट मैसेज को एडिट करने का फीचर दिया था। मैसेज एडिट करने के लिए एपल यूजर्स के पास 15 मिनट का वक्त होता है। आईफोन यूजर्स एक मैसेज को पांच बार एडिट कर सकते हैं। लेकिन व्हाट्सएप ने फिलहाल ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है कि मैसेज को कितनी बार एडिट किया जा सकेगा।

मैसेज एडिट करने के लिए यूजर्स को मैसेज पर देर तक टैप करना है। इसके बाद एक पॉप-अप ऑप्शन दिखाई देगा, जिसमें मैसेज एडिट करने का ऑप्शन भी शामिल है। इस ऑप्शन की मदद से यूजर्स मैसेज को एडिट कर सकेंगे। बता दें कि व्हाट्सएप का नया फीचर्स पर्सनल चैट और ग्रुप चैट दोनों पर काम करेगा। यह भी बताते चलें कि यूजर्स मैसेज भेजने के 15 मिनट के बाद मैसेज को एडिट नहीं कर सकेंगे।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article