टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp ने हरे से नीला किया वेरिफिकेशन चेक मार्क, Facebook-Insta से है नाता

WhatsApp Channel Verification Check Mark: Instagram और Facebook की तरह ही व्हाट्सएप को दिखाने के लिए यह बदलाव किया जाएगा। बता दें कि मेटा ने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल सुविधा को जारी किया है।

Image

WhatsApp Channel Verification Check Mark

WhatsApp Channel Verification Check Mark: मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप चैनल वेरिफिकेशन चेक मार्क में बड़ा अपडेट करने वाला है। कंपनी जल्द इसे हरे से नीले में बदलने वाली है। व्हाट्सएप के हाल ही के बीटा वर्जन पर एक फीचर ट्रैकर द्वारा विजुअल परिवर्तन देखा गया था, जो बताता है कि इसे जल्द ही भविष्य में सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।

चैनल वेरिफिकेशन चेक मार्क

फीचर ट्रैकर WABetaInfo द्वारा एक पोस्ट में कहा गया है कि एंड्रॉयड के लिए WhatsApp बीटा का लेटेस्ट संस्करण डाउनलोड करने वाले टेस्टर्स के लिए एक नया नीला चेकमार्क पहले से ही रोल आउट किया जा रहा है। यह आने वाले समय में सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा सकता है। यह बदलाव Meta के अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म Instagram और Facebook की तरह ही व्हाट्सएप को दिखाने के लिए किया जा सकता है।

यह होगा फायदा

व्हाट्सएप की अपडेट की गई रंग योजना कंपनी के ऐप्स में एकरूपता में सुधार करेगी, जिससे Facebook और Instagram से परिचित यूजर्स के लिए यह पहचानना आसान हो जाएगा कि वे जिस यूनिट से जुड़ रहे हैं वह वेरिफाइड है या नहीं। हालांकि, इस बदलाव को फिलहाल एंड्रॉयड बीटा के लिए जारी किया गया है। आगे इसे आईओएस के लिए भी टेस्टिंग के लिए उपलब्ध किया जा सकता है। वहीं रोलआउट के बाद यह वेब वर्जन के लिए भी जारी होगा।

Meta AI

बता दें कि हाल ही में मेटा ने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल सुविधा को जारी किया है। आप व्हाट्सएप पर भी मेटा एआई का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article