टेक एंड गैजेट्स

Vivo Y28s और Vivo Y28e भारत में लॉन्च, दमदार कैमरे के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

Vivo Y28s, Y28e 5G: दोनों फोन को 6.56 इंच डिस्प्ले और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 15W चार्जिंग का सपोर्ट है। Vivo Y28s में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है।

Image

Vivo Y28s, Y28e 5G (Image-Vivo)

KEY HIGHLIGHTS
  • विंटेज रेड और ट्विंकल पर्पल कलर ऑप्शन
  • साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर
  • मीडियाटेक डाइमेंशन 6100 5G प्रोसेसर

Vivo Y28s, Y28e 5G: वीवो ने सोमवार को भारत में Y सीरीज के दो नए स्मार्टफोन Y28s और Y28e लॉन्च कर दिए हैं। दोनों फोन 5G हैं और बजट सेगमेंट में आते हैं। दोनों फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। फोन में दमदार कैमरा और 15 वॉट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Vivo Y28s, Y28e 5G: कीमत

  • Vivo Y28s (4 जीबी + 128 जीबी) - 13,999 रुपये
  • Vivo Y28s (6 जीबी + 128 जीबी)- 15,499 रुपये
  • Vivo Y28s (8 जीबी रैम + 128 जीबी) - 16,999 रुपये
  • Vivo Y28e (4 जीबी + 64 जीबी) - 10,999 रुपये
  • Vivo Y28e (4 जीबी +128 जीबी) - 11,999 रुपये
  • आज से फोन को फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और सभी रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

Vivo Y28e Specifications: हाइलाइट्स

  • डिस्प्ले- 6.56 इंच HD डिस्प्ले, 840 निट्स ब्राइटनेस, 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर- मीडियाटेक डाइमेंशन 6100 5G प्रोसेसर
  • कलर ऑप्शन- विंटेज रेड, ब्रीज ग्रीन कलर
  • रैम और स्टोरेज- 4 जीबी +128 जीबी
  • ओएस- एंड्रॉइड 14, फनटच OS 14
  • कैमरा- 13MP + 5MP (सेल्फी)
  • बैटरी- 5,000mAh, 15W चार्जिंग
  • कनेक्टिविटी- IP64 रेटिंग, टाइप-सी पोर्ट

Vivo Y28s Specifications: हाइलाइट्स

  • डिस्प्ले- 6.56 इंच HD+ डिस्प्ले, 840 निट्स ब्राइटनेस, 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर- मीडियाटेक डाइमेंशन 6100 5G प्रोसेसर
  • कलर ऑप्शन- विंटेज रेड, ट्विंकल पर्पल कलर
  • ओएस- एंड्रॉइड 14, फनटच OS 14
  • रैम और स्टोरेज- 8 जीबी रैम + 128 जीबी
  • कैमरा- 50MP + 8MP (सेल्फी)
  • बैटरी- 5,000mAh, 15W चार्जिंग
  • कनेक्टिविटी- IP64 रेटिंग, टाइप-सी पोर्ट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article