टेक एंड गैजेट्स

अब कोई नहीं ले पाएगा आपकी प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट, WhatsApp में आ रहा धाकड़ फीचर

WhatsApp Blocks Profile Picture Screenshots on Android: स्मार्टफोन पर यूजर्स को दूसरे यूजर्स की प्रोफाइल फोटो के स्क्रीनशॉट लेने से ब्लॉक किया गया है। यदि यूजर्स स्क्रीन शेयर की मदद से भी प्रोफाइल फोटो को कैप्चर करने का प्रयास करते हैं तो उन्हें उसपर ब्लैक स्क्रीन दिखाई देती है।

Image

WhatsApp

WhatsApp Blocks Profile Picture Screenshots on Android: यदि आप मैसेजिंग और चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। व्हाट्सएप एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसके बाद कोई भी आपकी प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेगा। इस फीचर को बीटा टेस्टिंग के लिए जारी कर दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने चैट्स के लिए एक से ज्यादा मैसेज को पिन करने की सुविधा को रोल आउट करना शुरू कर दिया है।

Blocks Profile Picture Screenshots: टेस्टिंग के लिए जारी हुई सुविधा

एंड्रॉयड पुलिस के अनुसार, व्हाट्सएप अब यूजर्स को स्मार्टफोन पर अन्य यूजर्स की प्रोफाइल फोटो के स्क्रीनशॉट लेने से रोक रहा है, नए सिक्योरिटी फीचर को एंड्रॉयड बीटा टेस्टिंग के लिए हैंडसेट पर व्यापक रूप से उपलब्ध किया गया है। जल्द ही इसका स्टेबल वर्जन पेश किया जा सकता है। हालांकि, व्हाट्सएप ने इस फीचर की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। यूजर्स अभी भी iOS के लिए बीटा और स्टेबल वर्जन पर व्हाट्सएप पर स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

कैसे काम करेगा फीचर

हालांकि, इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए जारी नहीं किया गया है। गैजेट्स 360 की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग स्मार्टफोन पर यूजर्स को दूसरे यूजर्स की प्रोफाइल फोटो के स्क्रीनशॉट लेने से ब्लॉक किया गया है। यदि यूजर्स स्क्रीन शेयर की मदद से भी प्रोफाइल फोटो को कैप्चर करने का प्रयास करते हैं तो उन्हें उसपर ब्लैक स्क्रीन दिखाई देती है।

एक से ज्यादा मैसेज को पिन कर सकेंगे यूजर्स

फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने व्हाट्सएप के नए फीचर को रोल आउट करने की जानकारी दी है। जिसमें एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स व्हाट्सएप चैट के दौरान एक से ज्यादा मैसेज को पिन कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले यूजर्स को चैट्स में केवल एक ही मैसेज को पिन करने की सुविधा मिलती थी। नए बदलाव को iOS और Android पर सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article