टेक एंड गैजेट्स

Virus और Malware में क्या अंतर है, आज दूर कर लीजिए कंफ्यूजन

Virus और Malware का नाम आपने सुना होगा, लेकिन अक्सर इन दोनों में लोगों में अक्सर भ्रम रहता है। आज हम इसी पर विस्तार से बात करेंगे और समझेंगे कि दोनों में आखिर अंतर क्या है?

Image

Virus और Malware में क्या अंतर है, आज दूर कर लीजिए कंफ्यूजन

आज के डिजिटल दौर में कंप्यूटर, स्मार्टफोन और इंटरनेट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। इसके साथ ही साइबर खतरों का खतरा भी बढ़ गया है। अक्सर लोग Virus और Malware को एक ही चीज समझ लेते हैं, लेकिन दोनों में अंतर होता है। Malware एक बड़ा शब्द है, जबकि Virus उसी का एक प्रकार है।

Malware क्या होता है?

Malware का पूरा नाम Malicious Software होता है। यह ऐसे सभी हानिकारक सॉफ्टवेयर या प्रोग्राम के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें किसी डिवाइस, डेटा या सिस्टम को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से बनाया जाता है। Malware कई प्रकार के हो सकते हैं, जैसे Virus, Trojan, Spyware, Ransomware और Worm आदि। इनका काम डेटा चोरी करना, सिस्टम को नुकसान पहुंचाना या यूजर की गतिविधियों पर नजर रखना हो सकता है।

Virus क्या होता है?

Virus एक खास प्रकार का Malware होता है। यह खुद को किसी फाइल या प्रोग्राम के साथ जोड़कर फैलता है। जब यूजर संक्रमित फाइल को खोलता है या कोई प्रोग्राम चलाता है, तो Virus सक्रिय हो सकता है और दूसरी फाइलों को भी प्रभावित कर सकता है। Virus का असर डिवाइस की स्पीड धीमी करने, फाइल खराब करने या सिस्टम में परेशानी पैदा करने के रूप में दिखाई दे सकता है।

Virus और Malware में मुख्य अंतर

Malware एक व्यापक श्रेणी है, जिसमें सभी तरह के हानिकारक सॉफ्टवेयर शामिल होते हैं। वहीं Virus Malware का केवल एक हिस्सा है। सरल भाषा में समझें तो हर Virus Malware होता है, लेकिन हर Malware Virus नहीं होता। उदाहरण के लिए अगर कोई प्रोग्राम आपकी जानकारी चोरी करता है तो वह Spyware Malware हो सकता है, लेकिन जरूरी नहीं कि वह Virus हो।

डिवाइस को कैसे सुरक्षित रखें?

Virus और Malware से बचने के लिए कुछ सावधानियां जरूरी हैं। हमेशा भरोसेमंद वेबसाइट से ही फाइल डाउनलोड करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और किसी भी संदिग्ध ईमेल या अटैचमेंट को खोलने से पहले जांच करें। इसके अलावा डिवाइस में सुरक्षा अपडेट समय पर इंस्टॉल करें और अच्छे एंटीवायरस या सिक्योरिटी टूल का इस्तेमाल करें।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article