टेक एंड गैजेट्स

ग्लोबल इंडस्ट्री लीडर्स को भारतीय क्रिएटर्स और टेक्नोलॉजिस्ट से जोड़ने के लिए अहम प्लेटफार्म होगा WAVES: सरकार

World Audio Visual & Entertainment Summit: सरकार के मुताबिक, Waves भारतीय टैलेंट को दिखाने के लिए मीडिया और इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के पेशेवरों को एक साथ लाएगा। यह कार्यक्रम चार प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित होगा, जिसमें प्रसारण एवं इन्फोटेनमेंट, एवीजीसी-एक्सआर (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और विस्तारित वास्तविकता), डिजिटल मीडिया एवं इनोवेशन और फिल्में शामिल हैं।

Image

WAVES

World Audio Visual & Entertainment Summit: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने रविवार को घोषणा की कि आगामी वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (Waves) भारतीय क्रिएटर्स और टेकनोलजिस्ट को ग्लोबल इंडस्ट्री लीडर्स से जोड़ने के लिए एक प्रमुख प्लेटफार्म के रूप में काम करेगा। वेव्स का पहला एडिशन 1 मई से लेकर 4 मई के बीच मुंबई में आयोजित होने जा रहा है।

सरकार के मुताबिक, वेव्स भारतीय टैलेंट को दिखाने के लिए मीडिया और इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के पेशेवरों को एक साथ लाएगा। यह कार्यक्रम चार प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित होगा, जिसमें प्रसारण एवं इन्फोटेनमेंट, एवीजीसी-एक्सआर (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और विस्तारित वास्तविकता), डिजिटल मीडिया एवं इनोवेशन और फिल्में शामिल हैं।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय और अंतरराष्ट्रीय इंडस्ट्री लीडर्स के बीच साझेदारी के जरिए नए अवसर पैदा करना है। वेव्स का एक प्रमुख आकर्षण एनिमेशन फिल्म निर्माताओं की प्रतियोगिता है, जिसे प्रमुख एनिमेशन कंपनी डांसिंग एटम्स के साथ साझेदारी में शुरू किया गया है। यह पहल एनिमेशन के क्षेत्र में भारत की सर्वश्रेष्ठ कहानी कहने वाली प्रतिभाओं की खोज और उन्हें बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है।

यह प्रतियोगिता छात्रों और पेशेवरों के लिए खुली है। इन प्रतिभागियों को एक लॉगलाइन, अपनी फिल्म के कॉन्सेप्ट का दो पेज का सारांश और एक पोस्टर प्रस्तुत करना है। चयनित प्रतिभागियों को इंडस्ट्री लीडर्स द्वारा आयोजित मेंटरशिप सत्रों और मास्टरक्लास में भाग लेने का अवसर मिलेगा। अंतिम विजेताओं की घोषणा अप्रैल 2025 में की जाएगी, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार और ग्लोबल एक्सपोजर दिया जाएगा।

फिल्में किसी भी भाषा में हो सकती हैं, जूरी के अंतरराष्ट्रीय पैनल को समायोजित करने के लिए सबमिशन फॉर्म को अंग्रेजी में भरना होगा। प्रतियोगिता में देश भर और विदेश से प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं, जो एनीमेशन में बढ़ती रुचि को दर्शाती हैं। चयनित प्रतिभागी अब एक गहन मेंटरशिप कार्यक्रम से गुजरेंगे, जहां उद्योग विशेषज्ञ मास्टरक्लास के माध्यम से उनके विचारों को बाहर लाने में उनकी मदद करेंगे।

प्रविष्टियों का मूल्यांकन मौलिकता, मनोरंजन मूल्य, बाजार अपील, दर्शकों की सहभागिता और प्रस्तुति के आधार पर किया जा रहा है। विजेताओं को इंडस्ट्री लीडर्स के सामने अपनी परियोजनाएं पेश करने और रोमांचक पुरस्कारों के लिए प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और 1,290 प्रतिभागियों ने अपनी प्रविष्टियां जमा की हैं, जिनमें 19 अन्य देशों से थीं।

इनपुट-आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article