अगर आप स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल पिछले कुछ समय में ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम के मामले तेजी से बढ़े है। टेलीकॉम कंपनिया लगातार यूजर्स को साइबर क्रिमिनल्स के फ्रॉड से बचाने के लिए कारगर कदम उठा रही हैं। इस बीच देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया अपने ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार फीचर लाने जा रही है जिसका नाम Smart Link Protection है। यह फीचर यूजर्स को ऑनलाइन धोखाधड़ी वाले लिंक्स से बचाएगा।
टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार VI अपने Smart Link Protection को जल्द ही अपने ग्राहकों के लिए रोलआउट करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक वीआई का Smart Link Protection आर्टफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड होगा। यह एआई की मदद से फ्रॉड वाले लिंक्स को पहचानेगा और उन्हें तुंरत ब्लॉग करेगा। इसका मतलब है कि वीआई का यह फीचर करोड़ों यूजर्स की बड़ी टेंशन को खत्म करने वाला है।
मोबाइल यूजर्स की टेंशन होगी खत्म
दरअसल कई बार ऐसा होता है कि यूजर्स अनजाने में ही फोन में आए हुए फेक लिंक्स को क्लिक कर देते हैं और फिर वे साइबर फ्रॉड का शिकार बन जाते हैं। VI का Smart Link Protection आने के बाद यूजर्स की यह टेंशन खत्म हो जाएगी। यह फीचर फोन में आने वाले ऐसे किसी भी संदिग्ध मैसेज, लिंक्स, पीडीएफ फाइल की पहचान करके उसे तुरंत ब्लॉक कर देगा।
खतरनाक लिंक्स को करेगा फिल्टर
Vi का यह Smart Link Protection फीचर नेटवर्क स्तर पर काम करेगा और वह फोन में आने वाले खतरनाक लिंक्स, मैसेज को पहचानकर उन्हें फिल्टर कर देगा। वोडाफोन आइडिया के इस फीचर का एक मात्र उद्देश्य ग्राहकों को ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम से बचाना है और फिशिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों पर रोक लगाना है। यह फीचर देशभर के करोड़ों मोबाइल यूजर्स के डेटा को प्रोटेक्ट करेगा।
आपको बता दें कि वोडाफोन आइडिया की तरफ से साल 2024 में यूजर्स के लिए AI और मशीन लर्निंग (ML) आधारित स्पैम SMS की पहचान करने वाले सिस्टम का अपग्रेडेड वर्जन होगा। आपको बता दें कि वीआई ग्राहकों को Vi App के जरिए स्पैम और फ्रॉड से संबंधित शिकायत दर्ज करने का ऑप्शन देता है। अगर आप को किसी लिंक या फिर मैसेज में किसी भी तरह से ऑनलाइन फ्रॉड होने का खतरा समझ में आता है तो आप इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
