टेक एंड गैजेट्स

Vivo X200T भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है Zeiss लेंस वाला कैमरा, 90W की फास्ट चार्जिंग भी

Vivo X200T में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं जो कि 50 मेगापिक्सल के हैं और इन लेंस को Zeiss के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है। Vivo X200T में 6.67 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। आइए जानते हैं Vivo X200T के बारे में विस्तार से...

Vivo X200T Launched in India

Vivo X200T Launched in India

वीवो इंडिया ने भारत में अपने नए फोन Vivo X200T को लॉन्च कर दिया है। Vivo X200 सीरीज का यह तीसरा फोन है। इससे पहले इस सीरीज के तहत Vivo X200 और X200 Pro को पेश किया गया है। Vivo X200T में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं जो कि 50 मेगापिक्सल के हैं और इन लेंस को Zeiss के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है। Vivo X200T में 6.67 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। आइए जानते हैं Vivo X200T के बारे में विस्तार से...

Vivo X200T की कीमत और उपलब्धता

Vivo X200T की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है। इस कीमत में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा, वहीं 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 69,999 रुपये है। ग्राहकों को फोन पर 5,000 रुपये का कैशबैक और 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। Vivo X200T को सीसाइड Lilac और Stellar Black कलर में पेश किया गया है। वीवो के इस फोन की बिक्री 3 फरवरी से कंपनी की वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट और रीटेल पार्टनर स्टोर से होगी।

Vivo X200T की स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो सिम + नैनो सिम) सपोर्ट के साथ आने वाला Vivo X200T एंड्रॉयड 16 पर आधारित Origin OS 6 पर चलता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए 5 साल तक OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,260 × 2,800 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 460 PPI पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करती है।

Vivo X200T का कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए Vivo X200T में Zeiss-ट्यून किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo X200T का प्रोसेसर और स्टोरेज

यह स्मार्टफोन 3nm MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट से लैस है। इसके साथ 12GB LPDDR5X Ultra रैम और 512GB तक की UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिससे परफॉर्मेंस तेज और स्मूद रहने की उम्मीद है।

Vivo X200T की कनेक्टिविटी फीचर्स

कनेक्टिविटी के लिहाज से Vivo X200T में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। इसमें 6,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड चार्जिंग और 45W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो Vivo X200T का साइज 160 × 74.2 × 7.9mm है, जबकि इसका वजन करीब 203 ग्राम है।

Pradeep Pandey
Pradeep Pandey author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article