टेक एंड गैजेट्स

iPhone 16 जैसा दिखने वाला फोन ला रहा है वीवो, भारत में इस दिन Vivo V60 की होगी एंट्री

स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जो कि Vivo V60 होगा। इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। जल्द ही यह आपको मार्केट में देखने को मिलने वाला है। इसमें आपको पॉवरफुल बैटरी और कर्व्ड डिस्प्ले मिलने वाला है।

Image

वीवो वी60 में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Vivo V60 India launch: स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो भारतीय बाजार में एक बड़ा धमाका करने जा रहा है। कंपनी की तरफ से भारतीय बाजार में जल्द ही Vivo V60 को लॉन्च किया जाएगा। वीवो की तरफ से इसकी लॉन्चिंग को कंफर्म कर दिया है। यह स्मार्टफोन मिड रेंज सेगमेंट में दस्तक दे सकता है। वीवो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको आईफोन 16 की तरह का प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।

Vivo की तरफ से आने वाले स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया गया है। Vivo V60 भारतीय बाजार में 12 अगस्त को दस्तक देने वाला है। इस बात की जानकारी कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति और अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी। Vivo V60 को कंपनी फ्लिपकार्ट पर सेल करेगी। इस स्मार्टफोन के लिए फ्लिपकार्ट में माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है।

Vivo V60 डिटेल्स आईं सामने

भारतीय बाजार में दस्तक देने से पहले ही Vivo V60 को लेकर कई सारी डिटेल्स सामने आ चुकी है। माइक्रोसाइट में इस स्मार्टफोन को लेकर लगातार टीज किया जा रहा है। इसमें आपको तीन कलर्स ऑप्शन मिलने वाले हैं जिसमें Auspicious Gold, Moonlit Blue और Mist Grey ऑप्शन मौजूद होंगे। इसके अलावा यह फोन कर्व्ड डिस्प्ले से लैस होगा जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान आपको शानदार एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

Vivo V60 के संभावित फीचर्स

Vivo V60 में आपको भर-भर के फीचर्स मिलने वाले हैं। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 बेस्ड FuntouchOS 15 पर वर्क करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें आपको Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलने वाला है। इसमें आपको Google Gemini जैसे AI फीचर्स का भी सपोर्ट मिलेगा जो आपके कई सारे काम को बेहद आसान बना देंगे। इसमें आपको 6.67 इंच की एमोलेड स्क्रीन मिलेगी जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इसमें आपको 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलने वाली है।

Vivo V60 के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें आपको रियर में डुअल कैमरा का सेटअप देखने को मिलेगा। इसमें 50+50 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर होगा। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने वाला है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है जो कि 90W की फास्ट चार्जिंग से लैस होगी।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article