टेक एंड गैजेट्स

BSNL के फ्रीडम ऑफर ने निजी कंपनियों की उड़ाई नींद, 1 रुपये में मिलेगी 30 दिन की वैलिडिटी और डेली 2GB डेटा

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने स्वतंत्रता दिवस आने से पहले ही बड़ा धमाका कर दिया है। BSNL ने एक ऐसा प्लान पेश किया है जिसमें ग्राहकों को सिर्फ 1 रुपये में हर दिन 2GB डेटा दिया जा रहा है। इस रिचार्ज प्लान ने निजी कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है।

Image

बीएसएनएल के फ्रीडम ऑफर ने सबकी बढ़ा दी टेंशन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

BSNL Azadi ka Plan Freedom Offer: सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL की तरफ से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐसा ऑफर पेश किया गया है जिसने निजी कंपनियों की नींद उड़ा दी है। BSNL ने इंडिपेंडेंस डे आने से पहले 'Azadi Ka Plan' नाम का एक ऐसा धमाकेदार प्लान पेश किया है जिसने जियो, एयरटेल और वीआई की धड़कन बढ़ा दी है। इस ऑफर में कंपनी ने 1 रुपये का एक स्पेशल रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है।

अगर आप महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान हैं तो बीएसएनएल का यह खास ऑफर आपको कुछ दिनों के लिए राहत देने वाला है। बीएसएनएल का यह प्लान सीमित समय के लिए है इसलिए इसके खत्म होने से पहले इसका फायदा ले लें। सरकारी कंपनी ने अपने फ्रीडम ऑफर वाले प्लान की जानकारी ग्राहकों को अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट करके दी।

BSNL के नए प्लान ने सबकी उड़ाई नींद

सरकारी कंपनी के नए ऑफर ने सबकी नींद उड़ा दी है। BSNL अपने 'Azadi Ka Plan' जिसकी कीमत सिर्फ 1 रुपये है में ग्राहकों को एक से बढ़कर एक फायदे दिए जा रहे हैं। इस प्लान में आपको पूरे 30 दिनों की लंबी वैलिडिटी दी जा रही है। इसके साथ ही इसमें आपको पूरे 30 दिन तक हर दिन 2GB डेटा भी ऑफर किया जा रहा है। मतलब आप सिर्फ 1 रुपये खर्च करके 30 दिन में 60GB डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।

बीएसएनएल के इस फ्रीडम ऑफर में 1 रुपये खर्च करके आप 30 दिन तक जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। आपको इस प्लान में हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। आपको ध्यान रखना होगा कि डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आपको प्लान में 40Kbps की इंटरनेट स्पीड मिलेगी।

इन यूजर्स को मिलेगा फायदा

BSNL ने 1 रुपये वाले प्लान से टेलिकॉम इंडस्ट्री में बड़ा तहलका मचा दिया है। सरकारी कंपनी का यह प्लान निजी कंपनियों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है। अगर आप BSNL के इस प्लान का फायदा लेना चाहते हैं तो बता दें कि यह प्लान सिर्फ नए ग्राहकों के लिए हैं। अगर आप BSNL की पर स्विच करना चाहते हैं तो यह एक परफेक्ट प्लान है। इस फ्रीडम ऑफर में सरकारी कंपनी ग्राहकों को फ्री सिम कार्ड भी दे रही है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article