टेक एंड गैजेट्स

लॉन्च से पहले सामने आए Vivo V50 के फीचर्स, जानें खासियत और कीमत

Vivo V50 Launch in india Soon: Vivo V50 में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस हो सकती है। कैमरा सेटअप में 50MP OIS मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है, जबकि फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा बना रहेगा। चलिए जानते हैं फोन के फीचर्स के बारे में...

Image

Vivo V50 (image-X)

Vivo V50: वीवो ने अपने नए कैमरा फोन Vivo V50 को जल्द ही भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। और यह Vivo का अगला मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा। यह Zeiss-पावर्ड ऑप्टिक्स के साथ आएगा, जिससे मिड-रेंज सेगमेंट में फ्लैगशिप-लेवल कैमरा एक्सपीरियंस मिलेगा। यह पिछले साल लॉन्च हुए Vivo V40 का सीधा उत्तराधिकारी होगा। अब, लॉन्च से पहले फोन के स्पेसिफिकिकेशन की जानकारी सामने आई है। फोन में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट और एक क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले से लैस होगा। आइए जानते हैं इसके संभावित स्पेसिफिकेशंस के बारे में...

परफॉर्मेंस और फीचर्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo V50 में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट होगा, जो इसे Vivo V40 के समान बनाता है। टिपस्टर योगेश ब्रार के अनुसार, इसमें फ्लैगशिप Vivo X200 Pro जैसा क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले होगा, जो इसे Vivo V40 से अलग करेगा।

डिजाइन की बात करें तो फोन नए रोज रेड कलर में आ सकता है, जो भारतीय शादियों से प्रेरित होगा। यह स्लिम डिजाइन के साथ 6,000mAh बैटरी पेश करेगा, जबकि Vivo V40 में 5,500mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग थी।

डिस्प्ले और कैमरा

Vivo V50 में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस हो सकती है। कैमरा सेटअप में 50MP OIS मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है, जबकि फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा बना रहेगा।

लॉन्च डेट

Vivo India ने X (Twitter) पर टीजर जारी किया है, जिससे पुष्टि होती है कि Vivo V50 जल्द ही लॉन्च होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन फरवरी में ही आ सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article