Vivo T3 5G Set To Launched In India: स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपने किफायती कैमरा फोन वीवो टी3 5जी (Vivo T3 5G) को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 21 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर सेटअप और 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 16 जीबी तक वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट मिलता है।
Vivo T3 5G: इतनी हो सकती है कीमत
हालांकि, कंपनी ने आगामी फोन की कीमत की घोषणा नहीं की है। लेकिन इस फोन को 20 हजार से कम कीमत पर पेश किया जा सकता है। इसे क्रिस्टल फ्लेक और कॉस्मिक ब्लू शेड्स में पेश किया जा सकता है।
Vivo T3 5G: प्रोसेसर
कंपनी ने कहा कि Vivo T3 5G का लॉन्च 21 मार्च को दोपहर 12:00 बजे IST पर होगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट ने हैंडसेट के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन का खुलासा करने के लिए एक नई माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। इसे मीडियाटेक डाइमेंसिटी सीरीज प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। वीवो ने सटीक मॉडल का खुलासा नहीं किया, लेकिन अनुमान है कि यह डाइमेंशन 7200 प्रोसेसर हो सकता है।
Vivo T3 5G: स्पेसिफिकेशन और कैमरा
पिछले लीक के अनुसार, Vivo T3 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलेगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल सोनी IMX882 लेंस, 2मेगापिक्सल बोकेह लेंस और एक फ्लिकर सेंसर शामिल है। फ्रंट में इसमें 16 मेगापिक्सल का शूटर मिल सकता है। Vivo T3 में 5,000mAh की बैटरी और 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसमें IP54 की रेटिंग भी मिल सकती है।
